सोनीपत: कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार का एक प्राइवेट लिमिटेड सिस्टम: सूरजपाल अम्मू
अम्मु ने कहा हम कोर्ट का सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दी गई टिप्पणी को लेकर कहा कि राहुल गांधी का इससे बड़ा बेवकूफआना बयान नहीं हो सकता।
![Title and between image Ad](https://www.gyanjyotidarpan.com/wp-content/uploads/2023/05/Weight-Loss-Ajeet-add.jpg)
- सीनियर और जूनियर नेशनल जिम्नास्टिक प्रतियोगिता राई में आरंभ
सोनीपत: करणी सेना नेता सूरजपाल अम्मू ने रविवार को मोतीलाल नेहरू स्कूल राई में आयोजित सीनियर और जूनियर नेशनल जिम्नास्टिक प्रतियोगिता राई में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि कांग्रेस पार्टी का सत्याग्रह पर बोले कि कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार का एक प्राइवेट लिमिटेड सिस्टम है, देश के संविधान का मखौल उड़ाते हैं।
![Sonipat: Congress party a private limited system of Gandhi family: Surajmal Ammu](https://www.gyanjyotidarpan.com/wp-content/uploads/2023/03/Shree-Devi-Mata-Chitane-Wali-Sonipat-Gjd-News-2023-2-300x153.jpg)
उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री के टाइम में कांग्रेस पार्टी थी। अब कांग्रेस पार्टी नहीं बल्कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और वाड्रा के परिवार का एक सिस्टम है। ये किसी के लिए हितकारी नहीं हैं। देश और देश के प्रधानमंत्री का अपमान करते हैं। विदेशों में जाकर हिंदुस्तान के बारे में राहुल गांधी किस प्रकार की टिप्पणी करते हैं, लोकतंत्र में ऐसे लोगों की सदस्यता बहुत पहले रद्द की जानी चाहिए थी। अम्मु ने कहा हम कोर्ट का सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दी गई टिप्पणी को लेकर कहा कि राहुल गांधी का इससे बड़ा बेवकूफआना बयान नहीं हो सकता।
![Sonipat: Congress party a private limited system of Gandhi family: Surajmal Ammu](https://www.gyanjyotidarpan.com/wp-content/uploads/2023/03/Shree-Devi-Mata-Chitane-Wali-Sonipat-Gjd-News-2023-3-300x153.jpg)
विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी हैं। राहुल गांधी तो मानसिक रोगी हैं। 2024 के चुनाव को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा “पल्ले नहीं धेला, लगाने चले मेला” कांग्रेस के पास काम धंधा कुछ नहीं है, यह शोर मचा रहे हैं। जनता कांग्रेस के प्रदर्शन को जानती है सालों साल देश को लूटा है, शर्म आनी चाहिए अब नाटक कर रहे हैं। इनकी सीबीआई, ईडी, और इनकम टैक्स जांच कर रहा है। देश की जनता ने इन को नकार दिया है। गांधी परिवार और उनके चमचों को नरेंद्र मोदी पसंद नहीं है, कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा। 2024 के चुनाव में तीसरी बार मनोहर लाल खट्टर और प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ के नेतृत्व में जीत दर्ज करेगी।
![Sonipat: Congress party a private limited system of Gandhi family: Surajmal Ammu](https://www.gyanjyotidarpan.com/wp-content/uploads/2023/03/Shree-Devi-Mata-Chitane-Wali-Sonipat-Gjd-News-2023-1-300x153.jpg)
![Sonipat: Congress party a private limited system of Gandhi family: Surajmal Ammu](https://www.gyanjyotidarpan.com/wp-content/uploads/2023/03/26-Snp-1A-300x138.jpg)
प्रदेश भर में सबसे मजबूत संगठन बीजेपी पार्टी का है प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रत्येक 90 विधानसभा में एक समान विकास करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरपंचों को ईटेंडरिंग का सम्मान करना चाहिए इससे तो पारदर्शिता आएगी, ईटेंडरिंग को लेकर शोर मचाने के पीछे उनका स्वार्थ हो सकता है।
राई स्पोर्ट्स स्कूल के प्रिंसिपल अशोक मोर व डॉक्टर पायल ने कहा कि सीनियर और जूनियर नेशनल जिम्नास्टिक प्रतियोगिता राई में हो रही है इससे खिलाडियेंा को प्रात्साहन मिलेगा प्रतिभा निखरेगी।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.