सोनीपत: पति-पत्नी में झगडे़ में बच्चा घायल पीजीआई रोहतक में भर्ती

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): गन्नौर के गांव अगवानपुर में पति-पत्नी के झगड़े में परिवार का ढ़ाई साल का बच्चा घायल हो गया है। पति से बचने के लिए पड़ोसी के घर गई पीछा करते पति ने लाठी चलाई तो वह मासूम बच्चे के सिर में जा लगा। चिकित्सकों ने बच्चे को रोहतक पीजीआई रेफर किया है। इधर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

गांव अगवानपुर की रिहाना ने पुलिस को बताया कि उसके पास दो लड़के सुमित व अमित हैं। उसके बड़े लड़का सुमित शादीशुदा व बाल बच्चेदार है। 22 जून को उसके परिवार का सुनील कुमार जो नाते में उसका भतीजा लगता है, अपनी पत्नी फरीदा के साथ मारपीट कर रहा था। फरीदा अपने पति से बचने के लिए उनके घर में आ गई। सुनील कुमार भी पीछे पीछे उनके घर मे आ गया। वह आते ही फिर से अपनी पत्नी को मारने पीटने लग गया। उसने बीच बचाव का प्रयास किया, लेकिन सुनील ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी को मारने के लिए लाठी घुमाई। वह लाठी उसके ढ़ाई वर्षीय पौते विवान के सिर पर लगी। आरोप है कि सुनील ने धमकी दी कि अब तो तुम्हारे पौते को मारा है, ज्यादा बोली तो तुम सभी को खत्म कर दूंगा। विवान को चोट ज्यादा होने के कारण गन्नौर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां से उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से भी पौते को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। बच्चे का अभी रोहतक में उपचार चल रहा है।

गन्नौर थाना के एएसआई सतपाल ने बताया कि पुलिस ने सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। आरोपी सुनील फरार है।

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.