सोनीपत: मोहनलाल बडोली को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मनाई खुशी
आजाद नेहरा ने कहा कि मोहनलाल बड़ौली ने सगंठन में मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष, महासचिव के पदों पर कार्य करते हुए भाजपा को मजबूत करने का काम किया।
गन्नौर, (अजीत कुमार): मोहनलाल बड़ौली को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर वरिष्ठ नेता आजाद सिंह नेहरा के साथ कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। आजाद नेहरा ने कहा कि मोहनलाल बड़ौली ने सगंठन में मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष, महासचिव के पदों पर कार्य करते हुए भाजपा को मजबूत करने का काम किया। अब प्रदेश अध्यक्ष बनने पर वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ भी बेहतर तालमेल कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे और ज्यादा ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनना निश्चित है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय गौतम, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमित, सुभाष सरोहा, मंडल महामंत्री सुखबीर प्रजापति, अजय जैन ,सुरेंद्र खुराना, मास्टर रामगोपाल, उपाध्यक्ष ठेकेदार प्रेम सिंह एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
Comments are closed.