सोनीपत: फसल अवशेषों में आग लगाने पर महिला खेत मालिक पर केस दर्ज
कृषि विभाग क कृषि सुपरवाइजर सचिन ने थाना गन्नौर पुलिस को शिकायत दी कि उन्हें हरियाण स्पेस एप्लिकेशन सेंटर से मिली लोकेशन प्राप्त हुई कि बेगा गांव में एक खेत की पराली में आग लगाई गई है।
![Title and between image Ad](https://www.gyanjyotidarpan.com/wp-content/uploads/2023/05/Weight-Loss-Ajeet-add.jpg)
सोनीपत, अजीत कुमार: गन्नौर में हरियाण स्पेस एप्लिकेशन सेंटर के माध्यम से फसल अवशेषों में आग लगाने पर थाना गन्नौर पुलिस ने एक महिला खेत मालिक पर केस दर्ज किया है।
कृषि विभाग क कृषि सुपरवाइजर सचिन ने थाना गन्नौर पुलिस को शिकायत दी कि उन्हें हरियाण स्पेस एप्लिकेशन सेंटर से मिली लोकेशन प्राप्त हुई कि बेगा गांव में एक खेत की पराली में आग लगाई गई है। जिस पर मौके का निरीक्षण किया तो वहां दो एकड़ में फसल अवशेष जले पाए गए। खेत का मालिकाना हक जगमती निवासी बेगा के पास है। उन्होंने महिला किसान पर नियमानुसार 2500 रूपये जुर्माना भी वसूल किया। पुलिस ने शिकायत पर महिला जगमती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.