सोनीपत: हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीतेंगे कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार

सतपाल ब्रह्मचारी ने इस अवसर पर मौजूद सभी कॉंग्रेस नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का चुनाव प्रचार में सहयोग करने के लिए आभार जताया। साथ ही उन्होंने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों और व्यापारी वर्ग के लोगों से मिलकर भी वोटों की अपील की।

Title and between image Ad
  • भाजपा के 10 साल के कुशासन पर वोट की चोट करेगी जनता : सतपाल ब्रह्मचारी
  • मतदान से पूर्व बूथ एजेंटों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल कर कांग्रेस प्रत्याशी ने लिया चुनावी तैयारियों का जायज़ा

सोनीपत, (अजीत कुमार): कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि आज सोनीपत के साथ साथ पूरे हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में माहौल है। जनता से मिल रहे अभूतपूर्व समर्थन से यह स्पष्ट है कि प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें इंडिया गठबंधन जीतने जा रहा है। सतपाल ब्रह्मचारी ने बताया कि भाजपा का 10 साल का कार्यकाल आम जनता के लिए एक दुःस्वप्न की तरह रहा है ,इन दस सालों में जहाँ देश में बेरोजगारी और महंगाई सारे रिकार्ड तोड चुकी है वहीँ देश की जनता लगातार गरीबी के चंगुल में फंसती जा रही है। भाजपा सुशासन का वायदा कर सत्ता में आई थी लेकिन आज भाजपा के कुशासन से किसान मज़दूर,व्यापारी ,खिलाडी,युवा वर्ग सब त्रस्त है। कल हरियाणा में होने वाले मतदान में
प्रदेश की जनता वोट की चोट से भाजपा के कुशासन का अंत करेगी।

Sonipat: Candidates of Congress and India alliance will win all 10 Lok Sabha seats of Haryana.
कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के साथ कांग्रेस कार्यकर्त्ता।

सतपाल ब्रह्मचारी ने मतदान की पूर्व संध्या पर सोनीपत विधानसभा के सभी बूथ एजेंटों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनावी तैयारियों का ज़ायज़ा लिया और उनका हौंसला बढ़ाया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं की चुनावी ड्यूटी लगाई। कांग्रेस प्रत्याशी ने सभी कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाने की अपील की।

सतपाल ब्रह्मचारी ने इस अवसर पर मौजूद सभी कॉंग्रेस नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का चुनाव प्रचार में सहयोग करने के लिए आभार जताया। साथ ही उन्होंने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों और व्यापारी वर्ग के लोगों से मिलकर भी वोटों की अपील की।

Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े Gyan Jyoti Darpan

Connect with us on social media

Comments are closed.