सोनीपत: रावण पुतला दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया
सोनीपत के अलावा गोहाना, गन्नौर और खरखौदा में भी दशहरा पर्व मनाया गया। यहां कई दिनों से रामलीला का मंचन हो रहा है और अब रावण परिवार के पुतले तैयार किए गए थे। रावण दहन के मौके पर मेला भरा। पूतलों में ग्रीन पटाखे प्रयोग किए गए थे।

सोनीपत, (अजीत कुमार): सोनीपत के कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में 52 फुट ऊंचा रावण का पुतला दहन किया गया। रावण के साथ यहां पर मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले भी जलाए गए। सोनीपत के विधायक निखिल मदान इसमें मुख्यातिथि रहे।
सोनीपत के अलावा गोहाना, गन्नौर और खरखौदा में भी दशहरा पर्व मनाया गया। यहां कई दिनों से रामलीला का मंचन हो रहा है और अब रावण परिवार के पुतले तैयार किए गए थे। रावण दहन के मौके पर मेला भरा। पूतलों में ग्रीन पटाखे प्रयोग किए गए थे।

सोनीपत में विजयादशमी पर करीब 18 स्थानों पर रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले दहन किए गए। सबसे बड़ा दशहरा प्रोग्राम कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में मनाया गया। यहां पर 52 फीट के रावण का पुतला बनाया गया था। दोपहर बाद शोभा यात्रा निकाली गई और राम, लक्ष्मण व अन्य वानर सेना के साथ रामलीला ग्राउंड पहुंचे। इस मौके पर भाजपा विधायक निखिल मदान मुख्य अतिथि रहे। जबकि गन्नज्ञैर देवेंद्र कादिया बीएसटी के मैदान में आयोजित दशहरा पर्व के समारोह में चीफ गेस्ट थे। उन्होंने लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है।
राम ने रावण पर अग्निबाण छोड़े। रावण के साथ यहां पर 45-45 फीट के मेघनाथ-कुंभकरण के पुतले भी जलाए गए। इस बार यहां रावण के पुतले की लंबाई 2 और मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले की लंबाई 3-3 फुट तक बढ़ाई गई थी।
सोनीपत में ऐतिहासिक और प्राचीन रामलीला मैदान ने 30-35 सालों से लगातार इसी जगह पर रावण परिवार के पुतलों का दहन होता रहा है। इस बार प्रदूषण कम करने को लेकर ग्रीन पटाखे का पुतलों में प्रयोग किए गए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा को लेकर पूरी तरह तैयारी कर ली गई है। कामी रोड के अलावा सेक्टर 15 ग्राउंड और तुडा मंडी में भी दशहरा मनाया गया। शहर में अन्य स्थानों पर भी रावण दहन के कार्यक्रम हुए।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.