सोनीपत: गोहाना के एक होटल में देवर-भाभी ने सुसाइड किया

भिवानी निवासी गोविंद कुमार ने बताया कि उसकी शादी 5 साल पहले खुशबू से शादी हुई थी। उसका ढाई साल का बेटा भी है। उसे 20 मई को पता चला था कि पत्नी खुशबू मौसी के लड़के सतपाल के साथ गई है। इसके बाद उन्होंने सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। उसके पास पुलिस की ओर से फोन आया, जिसके बाद वह मौके पर पहुंच गए।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार):  सोनीपत के गोहाना स्थित होटल में प्रेमी जोड़े ने होटल में गुरुवार को आत्म हत्या कर ली। वे होटल में खुद को पति पत्नी बता कर ठहरे थे। गुरुवार दोपहर को दोनों के शव होटल के कमरे में फंदे पर लटके मिले। महिला के साथ ढाई साल का बच्चा भी था। मृतकों की पहचान सतपाल (26) और खुशबू के रूप में हुई है।

गुरुवार की दोपहर को सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिए। होटल से मिले एड्रेस से उनके परिवार को बुलाया गया। बच्चे को वारिसों के हवाले कर दिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार, बुधवार को भिवानी से युवक, महिला और एक ढाई साल का बच्चा गोहाना में रोहतक रोड पर स्थित होटल डायमंड में पहुंचे थे। दोनों ने वहां खुद को पति-पत्नी बताकर कमरा लिया। इसके बाद वे कमरे में चले गए। रात को उन्होंने खाना खाया था। होटल स्टाफ का कहना है कि गुरुवार सुबह 10 बजे होटल से चेकआउट का समय था। सफाईकर्मी ने रूम का दरवाजा खटखटाया। अंदर से बच्चे की रोने की आवाज आ रही थी। उसने खिड़की से देखा तो अंदर दोनों फंदे से लटके हुए थे।

इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद कमरा खोल गया तो महिला व पुरुष फंदे पर लटके मिले। दोनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद इनके मोबाइल नंबर से इनके परिजनों को फोन पर सूचना दी गई। जांच में पता चला कि वे पति-पत्नी नहीं थे, बल्कि प्रेमी जोड़े थे। महिला की शादी हो चुकी थी और वह एक बच्चे की मां थी। होटल के कमरे में मिला बच्चा महिला का ही था। पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर लिए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं।

भिवानी निवासी गोविंद कुमार ने बताया कि उसकी शादी 5 साल पहले खुशबू से शादी हुई थी। उसका ढाई साल का बेटा भी है। उसे 20 मई को पता चला था कि पत्नी खुशबू मौसी के लड़के सतपाल के साथ गई है। इसके बाद उन्होंने सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। उसके पास पुलिस की ओर से फोन आया, जिसके बाद वह मौके पर पहुंच गए।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.