सोनीपत: 90 जरूरतमंद व असहाय लोगों को बांटे कंबल
इसके उपरांत विधायक देवेंद्र कादियान के हाथों करीब 90 जरूरतमंद व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। इस ठंड में कंबल पाकर लोग राहत महसूस करते नजर आए।

गन्नौर, अजीत कुमार: जन कल्याण समिति गन्नौर में रविवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक देवेंद्र कादियान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि विशिष्ट अतिथि समाजसेवी हरीश वाधवा, अंकित मल्होत्रा व मदन जैन रहे। सतपाल बसंल व समिति के प्रधान भूपेंद्र कूकरेजा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्ञ से की गई। इसके उपरांत विधायक देवेंद्र कादियान के हाथों करीब 90 जरूरतमंद व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। इस ठंड में कंबल पाकर लोग राहत महसूस करते नजर आए। समिति अध्यक्ष भूपेंद्र कूकरेजा ने बताया कि उनकी समिति प्रत्येक वर्ष सर्दी से बचाव को लेकर जरूरतमंद व असहाय लोगों को कंबल वितरण करती है। इस अवसर पर प्रीतम आहूजा, दीपक बजाज, संजीव डावरा, अशोक वधवा, रमेश कुमार, उमेश भूटानी आदि मौजूद रहे।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.