सोनीपत: भाजपा ने पेपर लीक, भर्ती घोटालों से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया: हुड्डा

हुड्डा शुक्रवार को सोनीपत में धन्यवादी कार्यकर्ता सम्मेलन पहुंचे थे। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, सोनीपत से नव-निर्वाचित सांसद पंडित सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल मलिक, लोकसभा से कांग्रेस के सभी विधायक व कई वरिष्ठ नेताओं के साथ हजारों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि भारतीय राजनीति में अब एक नया मुद्दा उभर आया है, पेपर लीक और भर्ती घोटालों भाजपा ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।

हुड्डा शुक्रवार को सोनीपत में धन्यवादी कार्यकर्ता सम्मेलन पहुंचे थे। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, सोनीपत से नव-निर्वाचित सांसद पंडित सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल मलिक, लोकसभा से कांग्रेस के सभी विधायक व कई वरिष्ठ नेताओं के साथ हजारों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी सरकार को घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया है। भाजपा की कारगुजारी उजागर हो रही हैं, यह देश और हरियाणा के लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे हैं।

Sonipat: BJP played with the future of youth through paper leaks, recruitment scams: Hooda
सोनीपत: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा धन्यवादी कार्यकर्ता सम्मेलन में।

कांग्रेस नेता चौधरी उदयभान ने भी इस मुद्दे पर अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर प्रत्येक बुजुर्ग को 6000 रुपये पेंशन और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा। उन्होंने महंगाई से राहत देने के लिए भी वादा किया, जैसे कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। इसके अलावा, बेरोजगारी पर नकेल कसने के लिए खाली पड़े 2 लाख पदों को योग्यता अनुसार पक्की भर्ती से भरा जाएगा।

सोनीपत से नव-निर्वाचित सांसद पंडित सतपाल ब्रह्मचारी ने भी यहां कार्यकर्ताओं के साथ अपने विचारोंको सांझा किया। उन्होंने उन्हें अपनी जीत के लिए धन्यवाद दिया और जनता को अपनी सरकार लाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में राजनीतिक दलों के बीच इस मुद्दे पर संघर्ष जारी है, जो आने वाले चुनावों में महत्वपूर्ण मुद्दा बनेगा। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ का को स्वीकार नहीं किहया सकता, इस मुद्दे को राजनीतिक तौर पर जनता की अदालत में लेकर आएंगे। लोकसभा क्षेत्र की आवाज उठाएंगे। विधानसभा चुनाव में सोनीपत लोकसभा की सभी 9 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

 

 

Connect with us on social media
Leave A Reply