सोनीपत: भाजपा ने दिया सुरक्षा और विकास का माहौल: देवेन्द्र कौशिक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर व्यक्ति सुरक्षित महसूस कर रहा है और देश की सीमाएं मजबूत हुई हैं। पिछले 10 वर्षों में प्रदेश में जो विकास कार्य हुए हैं, वह कई दशकों में नहीं हो सके थे।
![Title and between image Ad](https://www.gyanjyotidarpan.com/wp-content/uploads/2023/05/Weight-Loss-Ajeet-add.jpg)
सोनीपत, (अजीत कुमार): गन्नौर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार देवेन्द्र कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश और प्रदेश को सुरक्षा का माहौल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर व्यक्ति सुरक्षित महसूस कर रहा है और देश की सीमाएं मजबूत हुई हैं। पिछले 10 वर्षों में प्रदेश में जो विकास कार्य हुए हैं, वह कई दशकों में नहीं हो सके थे।
![Sonipat: BJP has given an environment of security and development: Devendra Kaushik](https://www.gyanjyotidarpan.com/wp-content/uploads/2024/09/20-Snp-A.jpg)
उन्होंने 5 अक्तूबर को भाजपा को भारी मतों से जिताने की अपील की ताकि प्रदेश भाजपा के तीसरे कार्यकाल में और प्रगति कर सके। कौशिक ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत पट्टी ब्राह्मण शिव मंदिर, बेगा और पीर गढ़ी की बीसी चौपाल, तालाब वाली घसौली में जनसभाओं को संबोधित किया। कौशिक ने कांग्रेस के कार्यकाल की आलोचना करते हुए कहा कि उस समय हर वर्ग परेशान था और भ्रष्टाचार व्याप्त था। भाजपा सरकार ने बिना भ्रष्टाचार के शासन दिया और नौकरियां दीं। मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीबों के कल्याण के लिए काम हो रहा है। ट्रेक्टरों की लंबी कतार के साथ पीरा गढी से चंदोली होते हुए अपने चहेते उम्मीदवार देवेंद्र कौशिक को लोग भारी संख्या में शमाल होकर लेकर आए, ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
कौशिक ने लोगों के अपार समर्थन को देखते हुए आभार व्यक्त किया और गन्नौर के विकास के लिए भाजपा को चुनने का आग्रह किया। शुक्रवार को जनसंपक्र में उनके साथ पूर्व विधायक निर्मल चौधरी, आजाद नेहरा, निगम पार्षद पुनीत त्यागी, जिला पार्षद नरेंद्र, बीसी के नेता प्रिंस धनवाल, महामंत्री निशांत छौक्कर, दिनेश स्वामी, विरेन्द्र त्यागी, नीरज आत्रेय, चेयरमैन अरूण त्यागी, विकास त्यागीआदि साथ रहे।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.