सोनीपत: भाजपा सरकार झूठ का पुलिंदा, लोगों को कांग्रेस पर भरोसा: कुलदीप शर्मा
0 सालों से विकास को तरस रहा गन्नौर एक बार फिर से माडल शहर बनेगा। शहर में ड्रेनेज व्यवस्था सुदृढ होगी, सड़कें बनेंगी, कालेज बनेगा, ट्रामा सेंटर बनेगा, बायपास बनाया जाएगा, बिजल व पानी व्यवस्था में सुधार होगा, स्ट्रीट लाइटें लगेंगी, शहर की तर्ज पर गांवो का विकास होगा, अंतरराष्ट्रीय मंडी शुरू होगी, रेल कोच फैक्ट्री में क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा।

गन्नौर, (अजीत कुमार): हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं गन्नौर से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि गन्नौर में कांग्रेस को पूरा जनसमर्थन मिल रहा है। 10 सालों से विकास को तरस रहा गन्नौर एक बार फिर से माडल शहर बनेगा। शहर में ड्रेनेज व्यवस्था सुदृढ होगी, सड़कें बनेंगी, कालेज बनेगा, ट्रामा सेंटर बनेगा, बायपास बनाया जाएगा, बिजल व पानी व्यवस्था में सुधार होगा, स्ट्रीट लाइटें लगेंगी, शहर की तर्ज पर गांवो का विकास होगा, अंतरराष्ट्रीय मंडी शुरू होगी, रेल कोच फैक्ट्री में क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा।
यह सब काम शुरुआती चरण के चहत होंगे। इसके बाद शहर में कई नई योजनाएं व प्रोजेक्ट भी लाए जाएंगे। शर्मा ने कहा कि गन्नौर के लोगों ने भाजपा व दूसरे प्रत्याशियों को रिजेक्ट कर दिया है। अब गन्नौर विकास, रोजगार और मजबूत कानून व्यवस्था चाहता है। उन्हें भली भांती ज्ञात है कि यह सब कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ही संभव हो पाएगा।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.