सोनीपत: मनाेहर नाम, मनोहर काम, मनाेहर माहौल के गूंजते स्वर
ठरु गांव के प्रतिनिधि सदस्य नीरज कुमार ठरु ने कहा कि हामारे गांव में जब से पता लगा कि यहां पर विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कल्याणकारी योजनाओं का संदेश लेकर पहुंच रही है यकीनन तभी से ग्रामीण उत्साहित थे क्योंकि हमारे पाक-साफ छवि के मुख्यमंत्री मन को हरने वाले, मनाेहर नाम, उनका मनोहर काम, इसी से मनाेहर माहौल बना हुआ है, दिल की आवाज यही है और यही यहां पर वास्तविकता है। कन्या का जन्मदिन गया, गर्भवती महिलाओं को फल वितरित किए।

- गांव ठरु-उल्देपुर में ग्रामीण गद गद दिखाई दिए जोश के साथ शानदार स्वागत किया
- आजाद नेहरा व निशांत छौक्कर ने नीरज कुमार ठरू सरपंच सरोज बाला समेत नन्हीं बालिकाओं ने तिलक लगाया
- गोहाना गांव बिधल व गढी सराय में विकसित भारत संकल्प यात्रा में पूर्व मंत्री कविता जैन
- पूर्व मंत्री कविता जैन व आजाद नेहरा ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई
सोनीपत (अजीत कुमार): हरियाणा प्रदेश के सोनीपत का गांव ठरु दूसरों के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करने वाला बना हुआ है सबसे पहले पूरे गांव को वाई फाई फ्री किया फिर ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 100 से अधिक अतिक्रमण अवैध कब्जे हटाए और शुक्रवार को इस गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची तो मनेाहर नाम, मनोहर काम, मनोहर माहौल के नारे गूंजते सुनाई दिए।
एक्सक्लूसिव स्टोरी: ग्राम पंचायत ठरू की सकारात्मक पहल 100 से अधिक अवैध कब्जे स्वेच्छा से हटाए

गांव में पहुंची यात्रा का स्वागत करने के लिए ग्रामीणों में जोश एक जज्बा, एक जुनून की तरह दिखाई दिया। यहां बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता आजाद नेहरा और भाजपा के किसान नेता निशांत छौक्कर को तिलक लगाकर स्वागत किया। ठरु की सरपंच सरोज बाला ने कहा कि यहां बच्चों ने रंगोली बनाई है। विभिन्न स्टाल लगाई गई। यह सरकारी स्कूल पूरी तरह से सजा हुआ है। ऐसे लगा कि इस गांव में कोई उत्सव है। यहां विशेष तौर से पूर्व सैनिकों के लिए रिटायर वारंट आफिसर जिला सैनिक बोर्ड की ओर से स्टाल लगाए हुए थे इन्होंने बताया कि यहां पूर्व सैनिकों के परिवारों को उनके बच्चों के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। कई परिवार यहां आए हैं जिनको जानकारी मिलने से संतुष्टि भी हुई है।
सोनीपत: गांव ठरु से वाई फाई फ्री सेवा की शुरुआत की है: सांसद रमेश कौशिक
भाजपा वरिष्ठ नेता आजाद नेहरा ने कहा कि सरकारी योजनओं को जन-जन पहुंचाने के लिए सरकार खुद गांव-गांव में पहुंच रही है। ताकि हर पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिले। निशांत छौक्कर ने कहा कि यह वैन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की है।

मनाेहर नाम, उनका मनोहर काम: नीरज कुमार ठरु
ठरु गांव के प्रतिनिधि सदस्य नीरज कुमार ठरु ने कहा कि हामारे गांव में जब से पता लगा कि यहां पर विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कल्याणकारी योजनाओं का संदेश लेकर पहुंच रही है यकीनन तभी से ग्रामीण उत्साहित थे क्योंकि हमारे पाक-साफ छवि के मुख्यमंत्री मन को हरने वाले, मनाेहर नाम, उनका मनोहर काम, इसी से मनाेहर माहौल बना हुआ है, दिल की आवाज यही है और यही यहां पर वास्तविकता है। कन्या का जन्मदिन गया, गर्भवती महिलाओं को फल वितरित किए। एमडीडी ऑफ़ इंडिया कैलाश सत्यार्थी विल्ड्रन फाऊंडेशन के अंतर्गत न्याय तक पहुंच को लेकर मीनाक्षी, सरीता ने बालविवाह की रोक थाम के लिए लोगों को जागरुक किया।


गोहाना के गांव बिधल व गढी सराय नामदार में जनसंवाद कार्यक्रमों में पूर्व मंत्री कविता जैन और ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्प शपथ भी दिलाई। पात्र महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस चूल्हे और सिलेण्डर वितरित किए। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए। गर्भवती महिलाओं को फल भी वितरित किए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम कौशिक, जिला महामंत्री परमवीर सैनी, नरेन्द्र गहलावत, बीडीपीओ परमजीत रंगा, उल्देपुर सरपंच संदीप ठरु, एसईपीओ यशपाल, डीडीपीओ उत्तम सिंह, जेई अनिल कुमार, ठरु मुख्यअध्यापिका राजेश बाला, गांव बिधल की सरपंच पूनम, जिला पार्षद जयसिंह, देवराज गोस्वामी, आदि शामिल रहे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव ठरु-उल्देपुर में ग्रामीण गद गद दिखाई दिए जोश के साथ किया शानदार स्वागत देखिये फोटो

















Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.