सोनीपत: धर्म की गंगा में स्नान करने से मन पवित्र होता है: उपाध्याय विशोक सागर महाराज
विशोक सागर महाराज का बैंडबाजों के साथ जय घोष करते सैंकड़ों धर्मावलम्बियों जैन श्रावकों ने भव्य स्वागत किया। नव निर्मित भव्य लघु सम्मेद शिखर जी एवं पार्श्वनाथ मंदिर का पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आगामी 30 दिसंबर से 4 जनवरी तक एजुकेशन सिटी के पास स्थित अनेकांत धाम में मनाया जायेगा।

- परम पूज्य उपाध्याय विशोक सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश
सोनीपत: परम पूज्य उपाध्याय विशोक सागर जी महाराज ने पुराना शहर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश के बाद मंगलकारी प्रवचनों की रसधारा प्रवाहित करते हुए कहा है कि धर्म की गंगा में स्नान करने से मन पवित्र होता है।

विशोक सागर महाराज का बैंडबाजों के साथ जय घोष करते सैंकड़ों धर्मावलम्बियों जैन श्रावकों ने भव्य स्वागत किया। नव निर्मित भव्य लघु सम्मेद शिखर जी एवं पार्श्वनाथ मंदिर का पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आगामी 30 दिसंबर से 4 जनवरी तक एजुकेशन सिटी के पास स्थित अनेकांत धाम में मनाया जायेगा। यह पंचकल्याणक महोत्स्व धर्मा शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज ससंघ एवं आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज के सांन्निध्य में संपन्न होगा। पांच जनवरी से सात जनवरी तक महा मस्ताभिषेक का आयोजन होगा।
मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन ने महाराज विशोक सागर के चरणों में वंदना करने के पश्चात अपने सम्बोधन में कहा कि पंचकल्याणक के माध्यम से इस एरिया में धर्म की गंगा बहेगी, इसमें हर कोई पुण्य का भागीदार बनेगा। संतों के दर्शन से हमारे जीवन का कल्याण होता है। लघु सम्मेद शिखर का निर्माण हमारे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है और आने वाले समय में सम्मेद शिखर की कीर्ति देश विदेश में फैलेगी। कार्यक्रम में अनेकांत धाम धर्म प्रभावना सेवा संघ के अध्यक्ष मुकेश जैन, महामंत्री रवि जैन, हेमंत भूषण, पिंटू जैन, प्रवीण जैन, दर्शन जैन, सिमा जैन, पंकज राय जैन, सुशिल जैन, अवनीश जैन सहित अनेकों भक्त उपस्थित रहे।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.