सोनीपत: योग की अलख जगाई 81 गांवों में जागृति यात्रा निकाली
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सतपाल ने बताया कि एडीसी अंकिता चौधरी के मार्गदर्शन में योग जागरण यात्रा में ग्रामीणों तथा स्कूली बच्चों ने भाग लेकर श्लोगन से लोगों को योग के महत्व के बारे में जागरूक किया। बच्चों ने करो योग, रहे निरोग। योग करो, रोज करो, निरोग रहो।

सोनीपत: जिला सोनीपत में 9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए हर घर में योग का संदेश देने के लिए आयुष विभाग द्वारा गुरुवार को योग विशेषज्ञ संगीता देवी के नेतृत्व में 81 गावों में योग जागरण यात्रा निकाली गई।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सतपाल ने बताया कि एडीसी अंकिता चौधरी के मार्गदर्शन में योग जागरण यात्रा में ग्रामीणों तथा स्कूली बच्चों ने भाग लेकर श्लोगन से लोगों को योग के महत्व के बारे में जागरूक किया। बच्चों ने करो योग, रहे निरोग। योग करो, रोज करो, निरोग रहो। हर आंगन योग। हरियाणा योग आयोग का एक ही नारा, योगमय बने हमारा हरियाणा। चलो योग अपनाएं, जीरो बजट में सेहत बनाएं। विश्व को स्वस्थ बनाना है, योग को घर घर पहुंचाना है आदि नारे लगाते हुए लोगों को योग का संदेश दिया।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.