सोनीपत: शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी मतदाता, प्रशासनिक कर्मचारी और अधिकारी बधाई के पात्र: सतपाल ब्रह्मचारी
सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मेहनत रंग जरूर लाएगी। उन्होंने हर विधानसभा में हुए मतदान प्रतिशत के आंकड़े देखे हैं जिससे स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी सोनीपत लोकसभा का चुनाव बड़े अंतर से जीतने जा रही है।
![Title and between image Ad](https://www.gyanjyotidarpan.com/wp-content/uploads/2023/05/Weight-Loss-Ajeet-add.jpg)
- मतदान के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने किया जीत का दावा
- चुनाव प्रचार में सहयोग के लिए समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार : सतपाल ब्रह्मचारी
- सोनीपत जिले के समस्त कांग्रेसी विधायकों और नेताओं ने किया मतदान
![Sonipat: All voters, administrative staff and officials deserve congratulations for peaceful voting: Satpal Brahmachari](https://www.gyanjyotidarpan.com/wp-content/uploads/2024/05/Satpal-Brahmachari-Gjd-News-2024-7.jpg)
गोहाना से विधायक जगबीर सिंह मलिक ने गोहाना में मतदान किया और कांग्रेस की जीत का दावा किया। खरखौदा से विधायक जयवीर वाल्मीकि ने खरखौदा में मतदान किया और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न बूथों का दौरा किया।
![Sonipat: All voters, administrative staff and officials deserve congratulations for peaceful voting: Satpal Brahmachari](https://www.gyanjyotidarpan.com/wp-content/uploads/2024/05/Satpal-Brahmachari-Gjd-News-2024-2-2.jpg)
![Sonipat: All voters, administrative staff and officials deserve congratulations for peaceful voting: Satpal Brahmachari](https://www.gyanjyotidarpan.com/wp-content/uploads/2024/05/Satpal-Brahmachari-Gjd-News-2024-1-3.jpg)
सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पंवार ने सेक्टर 15 स्तिथ डी ए वी स्कूल में मतदान किया और कांग्रेस की जीत का दावा किया। विधायक इंदुराज नरवाल ने बरोदा हलके के रिंढ़ाणा गाँव में अपने परिवार के साथ मतदान किया। विधायक सुभाष गांगोली ने सफीदों हल्के के गांगोली गाँव में मतदान कर कांग्रेस पार्टी की जीत का दावा किया। नगर निगम सोनीपत मेयर निखिल मदान ने अहमदपुर गांव के प्राइमरी स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के भाई वजीर सिंह ने गांगोली गांव में मतदान किया और कांग्रेस की जीत का दावा किया।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.