सोनीपत: एसीपी गौरखपाल ने तीन कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी
कल्याण शाखा में तैनात निरीक्षक सुभाष चन्द्र ने बतलाया कि पुलिस विभाग के तीन कर्मचारी निरीक्षक जोगिन्द्र सिंह, उप निरीक्षक ताराचन्द व उप निरीक्षक सतीश कुमार पुलिस विभाग को अपनी लम्बी सेवाएं देकर शनिवार को सेवानिवृत हुये हैं।

सोनीपत: गन्नौर के सहायक पुलिस आयुक्त, गोरखपाल एवं अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को उनकी लम्बी सेवाओं के उपरांत शनिवार को भावभीनी विदाई दी। उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुये उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। विदाई समारोह में इस समारोह में कल्याण निरीक्षक, लाइन अफसर व पुलिस प्रवक्ता भी मौजूद रहे।
कल्याण शाखा में तैनात निरीक्षक सुभाष चन्द्र ने बतलाया कि पुलिस विभाग के तीन कर्मचारी निरीक्षक जोगिन्द्र सिंह, उप निरीक्षक ताराचन्द व उप निरीक्षक सतीश कुमार पुलिस विभाग को अपनी लम्बी सेवाएं देकर शनिवार को सेवानिवृत हुये हैं। इनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं का उल्लेख करते हुये उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा की वे जिस तरह अभी तक अपने आपको पुलिस विभाग के लिए खुद को समर्पित किया है। आगे भी समाज के लिए व अपने परिवार के लिए समर्पित रहेंगे। सेवानिवृत होने वाले पुलिस कर्मचारियों को सहायक पुलिस आयुक्त, गन्नौर गोरखपाल द्वारा सम्मान चिन्ह व उपहार देकर भी सम्मानित किया।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.