सोनीपत: एसीपी अमित ने 3 इंस्पेक्टर, 2 एसआई व एक एचसी को विदाई दी

कल्याण शाखा के निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बतलाया कि पुलिस विभाग के 06 अधिकारी, कर्मचारी निरीक्षक रिच्छपाल, राज सिंह, कर्मवीर व उप निरीक्षक- सतीश, राजीव व मुख्य सिपाही रमेश पुलिस विभाग को अपनी लम्बी सेवाएं देकर आज सेवानिवृत हुये हैं।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): सहायक पुलिस आयुक्त यातायात अमित व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने सेवानिवृत होने वाले 3 निरीक्षक, 2 उप निरीक्षक व एक मुख्य सिपाही को उनकी लम्बी सेवाओं के उपरांत भावभीनी विदाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में कल्याण निरीक्षक, लाइन अफसर, पुलिस प्रवक्ता, प्रवाचक सहायक पुलिस आयुक्त यातायात शामिल रहे।

कल्याण शाखा के निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बतलाया कि पुलिस विभाग के 06 अधिकारी, कर्मचारी निरीक्षक रिच्छपाल, राज सिंह, कर्मवीर व उप निरीक्षक- सतीश, राजीव व मुख्य सिपाही रमेश पुलिस विभाग को अपनी लम्बी सेवाएं देकर आज सेवानिवृत हुये हैं। इनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं का उल्लेख करते हुये उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। सेवानिवृत होने वाले पुलिस कर्मचारियों को सहायक पुलिस आयुक्त यातायात अमित द्वारा सम्मान चिन्ह व उपहार देकर भी सम्मानित किया।

Connect with us on social media

Comments are closed.