सोनीपत: पोर्ट ब्लेयर से स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में पहुंचा 18 सदस्यों का दल

उन्होंने बताया कि अंडमान निकोबार दीप समूह क्षेत्र में जाने के बाद वह इस संग्रहालय के विषय में सभी को जानकारी देंगे और उन्होंने आश्वासन दिया कि वह भविष्य में भी संपूर्ण हरियाणा के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करने के लिए जरूर आएंगे।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): सोनीपत के स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय पर सोमवार को अंडमान निकोबार दीप समूह के क्षेत्र पोर्ट ब्लेयर से 18 लोगों का दल महाभारत के प्राचीन राज जानने के लिए पहुंचा.. इस दौरान ब्यूटीफिकेशन सोसाइटी के सदस्य सचिव राजेश खत्री ने सभी का स्वागत किया और 17 गैलरी से संबंधित रोचक जानकारी दी गई।

प्राचीन इतिहास को जानने पहुंचे वनवासी कल्याण आश्रम की टीम का नेतृत्व कर रहे हैं संपत्ति खलखो और रामकुमार सिंह ने बताया कि वह यहां हरियाणा में आकर बेहद खुश है और सोनीपत के प्राचीन इतिहास के विषय उन्हें संग्रहालय के माध्यम से जो जानकारी प्राप्त हुई है वह वास्तव में ही काफी रोचक है.. उन्होंने वैदिक, रामायण और महाभारत गैलरी को देखकर उसमें स्थापित की गई वस्तुओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि अंडमान निकोबार दीप समूह क्षेत्र में जाने के बाद वह इस संग्रहालय के विषय में सभी को जानकारी देंगे और उन्होंने आश्वासन दिया कि वह भविष्य में भी संपूर्ण हरियाणा के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करने के लिए जरूर आएंगे।

 

Gyanjyotijarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए की समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े Gyan Jyoti Darpan

Connect with us on social media
Leave A Reply