सोनीपत: महिला शक्ति को पहचानने वाला देश करेगा चौतरफा विकास
यह विचार ने गांव हरसाना में बुधवार को भारतीय योग संस्थान द्वारा महिला शक्ति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य का सीधा प्रभाव परिवार, समाज और देश पर पड़ता है। इसलिए महिलाओं को काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए।

सोनीपत, अजीत कुमार: पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि भाजपा के शासन काल में देश महिलाओं की शक्ति को पहचानकर आगे बढ रहा है। देश विकास के नए आयाम छूएगा। हरियाणा की महिलाएं खेल, व्यापार, शिक्षा, विज्ञान और आधुनिक खेती जैसे क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
यह विचार ने गांव हरसाना में बुधवार को भारतीय योग संस्थान द्वारा महिला शक्ति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य का सीधा प्रभाव परिवार, समाज और देश पर पड़ता है। इसलिए महिलाओं को काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई योजनाओं जैसे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बीमा सखी और उज्ज्वला योजना वरदान साबित हो रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने लोकसभा और विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पास कराने तथा स्थानीय निकाय चुनावों में 33प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने को महिलाओं की सामाजिक शक्ति बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। कार्यक्रम में हरियाणवी संस्कृति से जुड़े आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर अशोक शर्मा, रामपाल गोयल, संतोष पराशर, ईश्वंती, मंजू रोहिल्ला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.