सोनीपत: स्टॉक में निवेश का झांसा देकर 49.50 लाख ठगने वाले गिरोह के 6 गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त गौरव राजपुरोहित ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई जाएगी। उसके बाद पुलिस उनकी पहचान उजागर करेगी। गिरफ्तार आरोपियों पर आईसीसीसीसी के अनुसार देशभर के विभिन्न राज्यों में इस तरह की 200 शिकायत दर्ज हैं। जिसमें नौ केस दर्ज किए गए हैं।

Title and between image Ad
  • पुलिस शिनाख्त परेड के बाद उनकी पहचान उजागर करेगी
  • आईसीसीसीसी के अनुसार इन पर देशभर के विभिन्न राज्यों में 200 शिकायत, नौ केस दर्ज हैं

सोनीपत, (अजीत कुमार): साइबर क्राइम ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने झांसे में लेकर 49.50 लाख रुपये ठगने के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त गौरव राजपुरोहित ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई जाएगी। उसके बाद पुलिस उनकी पहचान उजागर करेगी। गिरफ्तार आरोपियों पर आईसीसीसीसी के अनुसार देशभर के विभिन्न राज्यों में इस तरह की 200 शिकायत दर्ज हैं। जिसमें नौ केस दर्ज किए गए हैं।

कुंडली क्षेत्र निवासी निवासी रमेश कुमार ने 2 फरवरी को साइबर थाना पुलिस को बताया था कि 30 नवंबर, 2023 को उन्हें स्टॉक निवेश की स्कीम बताकर झांसा में लिया गया था। अलग-अलग समय में उन्होंने करीब 49.50 लाख ले लिए गए थे। वह रुपये निकालने गए तो रुपये नहीं निकल रहे थे। उनसे रुपये वापस देने की एवज में 10 लाख की मांग की जा रही थी। उन्होंने जांच की तो पता लगा कि उनके खाते फर्जी पहचान पत्र पर खुले हैं। तब ठगी का पता लगा था। साइबर थाना पुलिस ने उनके बयान पर केस दर्ज कर लिया था।

साइबर थाना सोनीपत के प्रभारी इंस्पेक्टर बसंत कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के औरिया व आगरा स्थित गांव बाह, फरीदाबाद व दिल्ली से आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस उनसे मामले से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। उनके साथियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों से आठ मोबाइल व 1.92 लाख रुपये बरामद किए हैं।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.