सोनिया अग्रवाल: सोनीपत: हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल बर्खास्त
इस मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार की ओर से आदेश जारी हो गए हैं।
![Title and between image Ad](https://www.gyanjyotidarpan.com/wp-content/uploads/2023/05/Weight-Loss-Ajeet-add.jpg)
सोनीपत, अजीत कुमार: हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल को गिरफ्तारी के 25 दिन उनके पद से बर्खास्त कर दिया है। वे एक लाख रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार की गई थी। अब उन्हें पद से हटाने आदेश जारी किया गया है।
इस मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार की ओर से आदेश जारी हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि 15 दिसंबर को हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल और उनके ड्राइवर कुलबीर को एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के केस में गिरफ्तार किया था। एसीबी की टीम ने पहले हिसार से कुलबीर को एक लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। उसके सोनीपत के शहर खरखौदा से सोनिया अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया था।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.