सोनीपत: मुख्यमंत्री के ओएसडी बने वीरेंद्र, संस्थाएं करेंगी अभिनंदन
सोनीपत जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंगला ने बताया वीरेंद्र बडखालसा को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाने पर सोनीपत की सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं में ख़ुशी की लहर हैं।

सोनीपत: सोनीपत के बडखालसा के वीरेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री मनेाहर लाल का ओएसडी नियुक्त किया गया है। हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव, संजीव कौशल द्वारा 21 जुलाई को इसकी नियुक्ति का पत्र जारी किया है।

सोनीपत जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंगला ने बताया वीरेंद्र बडखालसा को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाने पर सोनीपत की सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं में ख़ुशी की लहर हैं। ओएसडी की शपथ लेने के बाद सोनीपत की सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की ओर से भाई वीरेंद्र बडखालसा का नागरिक अभिनन्दन अग्रसेन भवन सेक्टर 14 सोनीपत मे किया जाएगा।
वीरेद्र को मुख्यमंत्री, हरियाणा के विशेष कर्तव्य अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति एक अस्थायी और पृथक पद पर है और वह तब तक इस पद पर रहेंगे जब तक मुख्यमंत्री चाहते हैं। वे हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी के रूप में बने रहेंगे।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.