सोनीपत: हत्या में उम्रकैद सजायाफ्ता मुजरिम परोल पर आया, वापस नहीं लौटा
यमुनानगर जेल अधीक्षक की शिकायत पर उसके खिलाफ थाना गन्नौर में जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

सोनीपत: हत्या में उम्रकैद सजायाफ्ता मुजरिम परोल पर आया था वापस नहीं लौटा। वह यमुनानगर जेल में हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा था। उसे जेल से 10 सप्ताह के लिए नियमित परोल दी गई थी। एक जुलाई को जेल में वापस आना था, लेकिन वापस नहीं आया। यमुनानगर जेल अधीक्षक की शिकायत पर उसके खिलाफ थाना गन्नौर में जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
यमुनानगर जेल अधीक्षक की शिकायत पर उसके खिलाफ थाना गन्नौर में जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
गन्नौर थाना में 22 जून 2017 को गांव बडी डिवाइन सिटी के पास डॉ.कौशल दिल्ली वाले के खेत में जीटी रोड पास एक युवक का शव मिला था। जिसकी पत्थर मार कर हत्या की गई थी। इसी को लेकर बड़ी के सरपंच के पिता सुरेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने हत्या के इस मामले में छानबीन करते हुए तरूण उर्फ सम्मन निवासी वार्ड नंबर-8, कोट मोहल्ला गन्नौर काे गिरफ्तार किया था। तरूण को सोनीपत एडीजे कोर्ट ने 17 जनवरी 2020 को उम्र केद की सजा सुनाई थी। वह हाल यमुनानगर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। तरूण को सोनीपत जिला मजिस्ट्रेट सोनीपत के आदेश पर 21 अप्रैल 2023 को 10 सप्ताह के लिए नियमित पैरोल पर जेल से रिहा किया गया था।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.