सोनीपत: पुलिस कमीश्नर ने अशोक जैन के निधन पर जताया शोक
बी सतीश बालन ने कहा कि अशोक जैन नेक इंसान थे, उनके निधन से हुई क्षति की कभी पूर्ति नहीं हो सकती।

गन्नौर: अत्यंत दुख के साथ सूचित कर रहे हैं कि हमारे पूज्य पिताजी लाला अशोक जैन पुत्र लाला कपूर चंद जैन अपनी जीवन यात्रा सोमवार 2 जनवरी 2023 को पूरी कर गए हैं। वीर प्रभु की ऐसी इच्छा थी।
दिनांक 8 जनवरी 2023 दिन रविवार ब्रह्मभोज:- समय 01 दोपहर से श्रद्धांजलि सभा:- समय 02 बजे स्थान:- चिराग गार्डन, महाराजा अग्रसेन मार्ग, गन्नौर, जिला सोनीपत (हरियाणा) में किया जाएगा।
सोनीपत के पुलिस कमीश्नर बी सतीश बालन सोमवार को प्रमुख समाजसेवी अशोक जैन के निधन पर शोक व्यक्त किया। बी सतीश बालन ने उनके संस्कार में शामिल हो कर उनके पुत्र सनथ जैन, विनय जैन व सौरव जैन सहित शोक संपत परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। बी सतीश बालन ने कहा कि अशोक जैन नेक इंसान थे, उनके निधन से हुई क्षति की कभी पूर्ति नहीं हो सकती। उनके अलावा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय हाकी प्लेयर सरदार सिंह, दिल्ली क्रिकेट बोर्ड काउंसिल सचिव विनोद तिहारा, विराट कोहली के पूर्व कोच अमित वशिष्ट एसडीएम सुरेंद्र दून ने भी अशोक जैन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

गन्नौर थाना में भी किया निरीक्षण
सोनीपत के पुलिस कमीश्नर बी सतीश बालन ने रविवार को गन्नौर थाना का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंन एमएचसी रूम, महिला बैरक सहित अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना में मौजूद डीएसपी आत्माराम बिश्नोई, अतिरिक्त थाना प्रभारी ओमप्रकाश व अन्य पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
… [Trackback]
[…] Read More Info here to that Topic: gyanjyotidarpan.com/sonepat-police-commissioner-expressed-grief-over-the-death-of-ashok-jain/ […]