सोनीपत: पिपली गोलीकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लिया
गत 30 जून को पिपली निवासी रामप्रकाश की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज किया। इस मामले में उसके छोटे भाई पूर्व सरपंच रामनिवास गोली मार कर घायल किया था।
सोनीपत: खरखौदा में शराब के ठेके को लेकर हुए गोली कांड में पुलिस ने पिपली गोलीकांड में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सुमित गांव हलालपुर का रहने वाला है। पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
गत 30 जून को पिपली निवासी रामप्रकाश की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज किया। इस मामले में उसके छोटे भाई पूर्व सरपंच रामनिवास गोली मार कर घायल किया था। शहीद दलबीर सिहं के नाम से सरकारी काॅलेज है के पास शराब का ठेका है, उसे हटाने को लेकर हाल सरंपच व काॅलेज प्राचार्य ने भी सरकारी अधिकारियों को अवगत कराया था।
लेकिन जितेन्द्र उर्फ धोला सिसाना, सुमित हलालपुर, सागर व अमित उर्फ छोटा राठधाना और इसके अलावा दो लडके अन्य थे। इन्होंने पूर्व सरपंच रामनिवास पर गोली चलाई घायल करके सभी आदमी अपनी-अपनी गाडियों में बैठकर भाग गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना खरखौदा के जांच अधिकारी एसआई धर्मपाल ने गिरफ्तार आरोपी सुमित पुत्र फूलकंवर निवासी हलालपुर को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेशानुसार तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
Comments are closed.