सोनीपत: जननायक जनता पार्टी राजस्थान में चुनाव लड़ेगी संगठन विस्तार करेंगे: दुष्यंत
जननायक जनता पार्टी राजस्थान में चुनाव लड़ेगी इसके लिए संगठन का विस्तार करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओंं की पुत्री-भतीजी को सुखमय विवाहित जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।

- राई खंड की दसवीं में टॉपर बनी नेहा को उप-मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद दिया
- दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं की पुत्री-भतीजी शादी समारोह में शामिल हुए
सोनीपत: हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को सोनीपत प्रवास के दौरान कहा है कि जननायक जनता पार्टी राजस्थान में चुनाव लड़ेगी इसके लिए संगठन का विस्तार करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओंं की पुत्री-भतीजी को सुखमय विवाहित जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।

पत्रकारों के साथ वार्ता करते कहा कि जजपा राजस्थान में चुनाव लडऩे के लिए तीस सीटों को चिन्हित किया गया है। संगठन के विस्तार पर काम किया जा रहा है। कार्यकर्ता मजबूती के साथ संगठन को शक्ति दे रहे हैं। उन्होंने गठबंधन किसके साथ होगा इस पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। उन्होंने दीपेंद्र सिंह हुड्डा के निकाय चुनाव से पीछे हटने संबंधी बयान पर पूछे सवाल पर कहा कि सरकार चुनाव से कभी पीछे नहीं हटती। बीसी-ए के आरक्षण के निर्धारण होने पर चुनाव करवाये जायेंगे। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भी इसकी प्रतीक्षा की गई थी।
उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला गांव चौहान जोशी में मास्टर दिनेश चौहान नव-विवाहित भतीजी नेहा चौहान को आशीर्वाद दिया। 10 मई को शादी में नहीं आ पाए इसलिए वे समय मिलते ही आज पहुंचे। गांव मुरथल में कार्यकर्ता सुरेंद्र के आवास पर पहुंचे उनकी पुत्री प्रियंका को वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। डा. केसी बांगड़, जजपा के जिलाध्यक्ष राज सिंह दहिया, रणवीर दहिया, चेयरमैन सुमित राणा, सरपंच, बिजेंद्र काला, रमेश बड़ौली, राममेहर राठी, रामेश्वर सरपंच, प्रेम सिंह, प्रदीप तथा ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.