सोनीपत: गौरव की बात है मशरूम उत्पादन में हरियाणा नंबर वन: बिपल्व देव
हरियाणा भाजपा प्रभारी व त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिपल्ब देव यमुनानगर जाते समय रास्ते में मुरथल रुके यहां पत्रकारों से बात की और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। सांसद रमेश कौशिक ने उनका स्वागत किया।

- केंद्र व प्रदेश सरकार नीतियों को घर घर पहुंचाने की रणनीति पर काम करना है
- जेजेपी पर नहीं बोलेंगे मैं भाजपा का प्रभारी हूं, मुझे भाजपा को मजबूत करना है
सोनीपत: सोनीपत के मुरथल स्थित मशरूम केंद्र में बुधवार को त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री व हरियाणा भाजपा प्रभारी बिपल्ब देव ने कहा है कि हरियाणा सरकार किसानों के लिए बेहतरीन काम कर रही है। मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए जो काम किया जा रहा है इससे किसानों को आर्थिक समृद्धि मिलेगी।

हरियाणा भाजपा प्रभारी व त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिपल्ब देव यमुनानगर जाते समय रास्ते में मुरथल रुके यहां पत्रकारों से बात की और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। सांसद रमेश कौशिक ने उनका स्वागत किया। हरियाणा प्रभारी ने कहा कि यह बहुत ही गौरव का विषय है कि मशरूम उत्पादन में हरियाणा नंबर वन है। यमुना नगर में बैठक चलेगी जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार नीतियों को घर-घर पहुंचाने की रणनीति पर काम किया जाएगा। इस बैठक का मूल विषय, केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर एक महीने तक महासंपर्क अभियान चलाएंगे। केंद्र सरकार व राज्य सरकारों की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मदारी लगाई जाएगी।

पत्रकारों से रुबरु होते सवालों के जवाब में बिपल्ब देव ने कहा कि गठबंधन को लेकर जेजेपी पर मेरा बोलना ठीक नहीं, मैं भाजपा का प्रभारी हूं, मुझे भाजपा को मजबूत करना है।
कर्नाटक चुनाव में भाजपा की हार पर बोले कि चुनाव में जीत हार तो होती रहती है, हम दोबारा से चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। जो पन्ना प्रमुख की ताकत हमारे पास हैं वह किसी भी अन्य पार्टी के पास नहीं है। जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने पर बिपल्ब देव बोले कि धरने पर राजनीति हो रही है, राजनीतिक दलों के नेता बस फ़ोटो खिंचवाने के लिए वहां जा रहे हैं। जब सुप्रीम कोर्ट में मामला है तो हमें उसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। तभी कोर्ट का सम्मान है। खिलाड़ियों को भाजपा के इसी राज़ में मान सम्मान मिला है। सांसद रमेश कौशिक ने हरियाणा प्रभारी का स्वागत किया जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा, मनेंद्र सन्नी, किरण बाला, देवेंद्र कौशिक, निशांत छाैक्कर आदि उपस्थित रहे।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
… [Trackback]
[…] Find More to that Topic: gyanjyotidarpan.com/sonepat-it-is-a-matter-of-pride-that-haryana-is-number-one-in-mushroom-production-biplav-dev/ […]
… [Trackback]
[…] Info to that Topic: gyanjyotidarpan.com/sonepat-it-is-a-matter-of-pride-that-haryana-is-number-one-in-mushroom-production-biplav-dev/ […]