सोनीपत: भारतीय सैनिकों ने चीन की सेना का मुंहतोड़ जवाब दिया: ठाकुर
आज फिर भारतीय सैनिकों ने चीन की सेना का मुंहतोड़ जवाब दिया है। ऐसे में देश के लोगों को राहुल गांधी डराने का काम करते हैं। उन्होंने ये भी कहा ये 1962 का नेहरू के समय का भारत नहीं है।


- राहुल गांधी तो चीन के पक्ष में बात करता है
सोनीपत: केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल व युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि जिस शख्स की सोच ऐसी हो जो चीन के पक्ष में बात करता हो। पहले भी कई घटना घटित हुई उसमें देश सेना के साथ खड़ा था और राहुल गांधी चीन के अधिकारियों के साथ चाइनीस सूप पी रहे थे।
आज फिर भारतीय सैनिकों ने चीन की सेना का मुंहतोड़ जवाब दिया है। ऐसे में देश के लोगों को राहुल गांधी डराने का काम करते हैं। उन्होंने ये भी कहा ये 1962 का नेहरू के समय का भारत नहीं है।
यह नरेंद्र मोदी के 2022 का भारत है। जहां यूपीए ने 10 साल में सुविधा नहीं दी, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पहले 05 साल में सेना को सभी सुविधाएं दी। लड़ाकू विमान, हथियार समेत हर प्रकार की आधुनिक सुविधाएं सैनिकों को दी है..वही अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग प्रकार के हथियार बनाने का कार्य भी शुरू किया गया है। पहले आयात की श्रेणी में भारत था अब निर्यात की श्रेणी में भारत खड़ा हुआ है। राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल जी हमें भारत की सेना पर भरोसा है क्या आपको भरोसा नहीं। सर्जिकल स्ट्राइक पर भी राहुल ने सवाल खड़े किए थे। लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका बढ़ेगी।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Artificial intelligence creates content for the site, no worse than a copywriter, you can also use it to write articles. 100% uniqueness,7-day free trial of Pro Plan, No credit card required:). Click Here:👉 https://bit.ly/3Py2Iv6