सोनीपत: विपरीत परिस्थितियों के बावजूद दीपिका ने बढाया क्षेत्र का गौरव- जयवीर
विधायक जयवीर वाल्मीकि ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के समय हमें अपनी बेटियों को कमजोर समझने की भूल नही करनी चाहिए। बल्कि उनके साथ सहयोग करना चाहिए ताकि वह खेल और शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचाईयों को छू सकें।

खरखौदा: गाँव रोहणा से दीपिका दहिया ने मॉस्को में आयोजित अंतराष्ट्रीय वुसू प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल प्राप्त करके क्षेत्र, गाँव रोहणा और खरखौदा हलके का नाम रोशन किया है। इसलिए गाँव रोहणा में दीपिका दहिया का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हलका खरखौदा से विधायक जयवीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि और पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया बतौर विशिष्ट अतिथि पहुँचे।
विधायक जयवीर वाल्मीकि ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के समय हमें अपनी बेटियों को कमजोर समझने की भूल नही करनी चाहिए। बल्कि उनके साथ सहयोग करना चाहिए ताकि वह खेल और शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचाईयों को छू सकें। दीपिका दहिया ने यह उपलब्धि विपरीत परिस्थितियों में प्राप्त की हैं। दीपिका के पिता रामनिवास और माता दोनों ही अपंग हैं। लेकिन माता-पिता की कठोर तपस्या और दीपिका की लगन से दीपिका ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परिवार के साथ साथ क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है। दीपिका की इस सफलता के लिए माता, पिता और गुरू भी विशेष बधाई के पात्र हैं।
इस दौरान विधायक जयवीर वाल्मीकि, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, नरेश दहिया, हुक्म सिंह दहिया, अनीता खांडा,पूर्व पार्षद सुनील, पारस मटिण्डू, सहदेव, देशपाल दहिया, विकेश दहिया, नीटू दहिया, स्वदेश दहिया और दीपक दहिया सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.