हरियाणा में भाजपा को झटका: पूर्व मंत्री जयप्रकाश गुप्ता और सुखविंद्र मांढी समेत सैकड़ों नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
देशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने भाजपा पर झूठ और दिखावे की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार में दलितों और पिछड़ों का आरक्षण सुरक्षित नहीं है, इसलिए भाजपा के कई नेता कांग्रेस का हाथ थाम रहे हैं।

चंडीगढ़, (अजीत कुमार): हरियाणा में भाजपा से नेताओं के पलायन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भाजपा के दो बड़े नेताओं, पूर्व मंत्री और करनाल से दो बार विधायक रहे जयप्रकाश गुप्ता और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व बाढड़ा के पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसके साथ ही जेजेपी प्रवक्ता योगेश शर्मा हिलालपुरिया समेत सैकड़ों नेताओं, ब्लॉक समिति चेयरमैन, सरपंचों और कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।
आज दिल्ली में BJP किसान मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व विधायक सुखविंद्र सिंह मांढी और पूर्व मंत्री जयप्रकाश गुप्ता अपने अनेक समर्थकों के साथ भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान मुख्य रूप से –
विकास उर्फ भल्लेराम (पूर्व चेयरमैन और किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष,… pic.twitter.com/5pSR1TJqIN
— Bhupinder S Hooda (@BhupinderShooda) September 14, 2024
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने इन सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें सम्मान का भरोसा दिलाया। हुड्डा ने कहा कि भाजपा के 10 साल के शासन में हर वर्ग असंतुष्ट है। किसान, जवान, नौजवान, पहलवान, कर्मचारी और सरपंच सभी सरकार की नीतियों से नाराज हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण अब तक 50 से अधिक पूर्व मंत्री, विधायक और अन्य नेता कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। भाजपा की सियासी जमीन खिसक रही है और कांग्रेस का कुनबा बढ़ रहा है।
प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने भाजपा पर झूठ और दिखावे की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार में दलितों और पिछड़ों का आरक्षण सुरक्षित नहीं है, इसलिए भाजपा के कई नेता कांग्रेस का हाथ थाम रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ही 36 बिरादरी के हितों की सुरक्षा करती है और जोड़ने की राजनीति में विश्वास रखती है, जबकि भाजपा बांटने की राजनीति करती है।
शनिवार को सोहना ब्लॉक समिति चेयरमैन विक्रांत डागर, पंचायत समिति चेयरमैन बादल, और कई अन्य सरपंचों और नेताओं ने भी कांग्रेस ज्वाइन की, जिससे पार्टी की स्थिति और मजबूत हो गई।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.