सोनीपत में BJP टिकट कटने पर बगावत: कविता जैन की आंखों में आंसू, समर्थकों का विरोध; 8 सितंबर तक फैसला करेंगे

कविता जैन ने कहा कि वे भाजपा आलाकमान को 8 सितंबर तक का समय दे रही हैं। इसके बाद वे तय करेंगी कि भाजपा में बने रहना है या नहीं। राजीव जैन ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इससे पहले भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव वलेचा, उनकी पत्नी और भाजपा महिला प्रदेश सचिव इंदू वलेचा, मंडल अध्यक्ष मुकेश बतरा और कई अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ दी।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): हरियाणा के सोनीपत में भाजपा की टिकट कटने के बाद राजीव जैन और पूर्व मंत्री कविता जैन के समर्थक बगावत पर उतर आए हैं। रात को दर्जनभर से ज्यादा पदाधिकारियों ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया, वहीं सुबह समर्थकों की बैठक में टिकट कटने से आहत कविता जैन की आंखों में आंसू आ गए। इस दौरान राजीव जैन दिल्ली में मौजूद हैं। उनके समर्थकों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ नारेबाजी की और निखिल मदान को टिकट देने का विरोध किया।

कविता जैन ने कहा कि वे भाजपा आलाकमान को 8 सितंबर तक का समय दे रही हैं। इसके बाद वे तय करेंगी कि भाजपा में बने रहना है या नहीं। राजीव जैन ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इससे पहले भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव वलेचा, उनकी पत्नी और भाजपा महिला प्रदेश सचिव इंदू वलेचा, मंडल अध्यक्ष मुकेश बतरा और कई अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ दी।

Revolt in Sonipat over denial of BJP ticket: Tears in Kavita Jain's eyes, supporters protest; Will decide by September 8
सोनीपत: राजीव-कविता जैन की टिकट काटे जाने से उनके समर्थकों में रोष है।

कविता जैन की नाराजगी
कविता जैन ने कहा कि उन्होंने 50 साल तक समर्पित होकर पार्टी की सेवा की है, लेकिन निखिल मदान को टिकट देना सही निर्णय नहीं है। उन्होंने कहा, “सोनीपत की जनता इसका हिसाब मांग रही है और हम पार्टी से इसका जवाब लेकर रहेंगे।”

विचारधारा की लड़ाई
प्रत्याशी के विरोध के सवाल पर कविता जैन ने कहा कि यह केवल टिकट का विरोध नहीं, बल्कि विचारधारा की लड़ाई है। अगर पार्टी ने किसी कार्यकर्ता को टिकट दिया होता, तो यह विरोध नहीं होता।

Revolt in Sonipat over denial of BJP ticket: Tears in Kavita Jain's eyes, supporters protest; Will decide by September 8
सोनीपत: कविता जैन-राजीव जैन के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए समर्थक। मनोहर लाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई

राजीव जैन की टिकट की दौड़
दो बार विधायक रही कविता जैन को इस बार भाजपा ने टिकट नहीं दी। 2009 और 2014 में चुनाव जीतने वाली जैन 2019 में हार गई थीं, और अब उनके पति राजीव जैन टिकट की दौड़ में थे। भाजपा द्वारा निखिल मदान को टिकट देने के बाद उनके समर्थकों में नाराजगी बढ़ गई, और कई कार्यकर्ताओं ने वीडियो संदेश जारी कर पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।

Connect with us on social media

Comments are closed.