नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास: पेरिस ओलिंपिक में 89.45 मीटर का थ्रो फेंक जीता सिल्वर मेडल; पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता गोल्ड

नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक के क्वालीफिकेशन राउंड में ही धमाकेदार शुरुआत की थी। उन्होंने 89.34 मीटर का थ्रो करके फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की और ग्रुप में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। हालांकि, फाइनल में नीरज ने अपनी सर्वश्रेष्ठ कोशिश के बावजूद स्वर्ण पदक हासिल नहीं कर पाए।

Title and between image Ad

पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। स्टेड डे फ्रांस में हुए इस फाइनल में नीरज ने एक ही मान्य थ्रो किया, जिससे उन्हें रजत पदक मिला। नीरज के कट्टर प्रतिद्वंदी, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नदीम ने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर का थ्रो करके इतिहास रचा और पाकिस्तान को गोल्ड दिलाया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई देते गए लिखा, “पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने और इतिहास रचने पर नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई। वह लगातार दो ओलंपिक खेलों में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। भारत को उन पर गर्व है. उनका यह कारनामा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। भारत को उम्मीद है कि नीरज चोपड़ा भविष्य में और अधिक पदक और गौरव लाएंगे।

 

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने नुराज को बधाई देते हुए लिखा, “पेरिस ओलिंपिक के जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भाई @Neeraj_chopra1 ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से देश के लिये सिल्वर 🥈 मेडल अर्जित किया है। नीरज को रजत पदक जीतने की ढेरों बधाई और शुभकामनाएं। #Paris2024

नीरज का प्रदर्शन
नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक के क्वालीफिकेशन राउंड में ही धमाकेदार शुरुआत की थी। उन्होंने 89.34 मीटर का थ्रो करके फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की और ग्रुप में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। हालांकि, फाइनल में नीरज ने अपनी सर्वश्रेष्ठ कोशिश के बावजूद

हरियाणा के सीएम सैनी ने बधाई देते हुए लिखा, ” जैवलिन थ्रो का सुपरस्टार और हरियाणा का होनहार – गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा।🇮🇳 पूरे देश को आपसे आशा और उम्मीद थी उस पर आप खरे उतरे।आपने पेरिस में देश के लिए सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीतकर आपने जो कीर्तिमान स्थापित किया है उसकी बराबरी करना बेहद मुश्किल होगा। सभी देशवासी और विशेषकर हरियाणावासी आपकी इस शानदार उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं।

अरशद नदीम का शानदार प्रदर्शन
अरशद नदीम ने अपने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर का थ्रो करके नया ओलंपिक रिकॉर्ड स्थापित किया। वहीं, नीरज ने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर का थ्रो किया, जो उन्हें दूसरे स्थान पर ले गया। हालांकि, नीरज का पहला प्रयास फाउल हो गया था।

कठिन चुनौती
फाइनल में नीरज के सामने कठिन चुनौती थी। प्रतियोगिता में अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स और टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता जकूब वाडलेच शामिल थे। नीरज ने अपने प्रदर्शन के बाद कहा, “असली चीज बाकी है,” यह दर्शाते हुए कि वह फाइनल के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ कोशिश बचाकर रख रहे थे।

नीरज की उपलब्धियां
नीरज ने 2022 में अपना करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो (89.94 मीटर) किया था। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में अपने आइडल, जान जेलेज़्नी, की तरह ओलंपिक में लगातार दूसरी बार स्वर्ण जीतने का लक्ष्य रखा था, लेकिन वह इस बार रजत पदक पर संतोष करना पड़ा।

Connect with us on social media

Comments are closed.