नवरात्री उत्सव: धर्म को आत्मसात करने से जीवन निखरता है: विधायक बड़ौली
श्रद्धालु मंजू गोयल शोभा यात्रा के दौरान माता की आरती की। शोभा यात्रा में गीत संगीत के साथ सुसज्जित वाहनों पर माता की प्रतिमा थी दोनों ओर भक्त चल रहे थे। झांकियां आकर्षक लग रही थी।
![Title and between image Ad](https://www.gyanjyotidarpan.com/wp-content/uploads/2023/05/Weight-Loss-Ajeet-add.jpg)
- मंजू गोयल ने श्रद्धालुओं के साथ शाेभा यात्रा की आरती की, 28 स्थानों पर स्वागत किया गया
सोनीपत: कामी रोड के राम लीला मैदान से शहर सोनीपत में श्री देवी माता चिटाने वाली अपने भवन सुनारों वाली गली में रविवार को विराजमान हो गई हैं। बैंड बाजे के साथ श्रद्धालु नाचते गाते, ढोल बजाते हुए। 28 स्थानों पर माता स्वागत किया किया गया। चार हजार से ज्यादा प्रसाद के पैकेट वितरित किए।
![Navratri festival: Life improves by assimilating religion: MLA Barauli](https://www.gyanjyotidarpan.com/wp-content/uploads/2023/10/22-Snp-1B.jpg)
श्रद्धालु मंजू गोयल शोभा यात्रा के दौरान माता की आरती की। शोभा यात्रा में गीत संगीत के साथ सुसज्जित वाहनों पर माता की प्रतिमा थी दोनों ओर भक्त चल रहे थे। झांकियां आकर्षक लग रही थी। सोनीपत के कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में राई क्षेत्र के विधायक माहन लाल बड़ौली ने रविवार को कहा कि सनातन धर्म को आतम सात करने से जीवन निखरता है। इस संदेश के साथ शोभायात्रा को रवानगी दी माता का आशीर्वाद लिया। शनिवार की रात को श्री देवी चिटाने वाली माता की महाआरती के अवसर पर दयानंद सरस्वती जी महाराज ने परम सांनिंध्य दिया। उन्होंने दिव्य संदेश में कहा कि राष्ट्र की अखंडता एकता तभी बनी रहती है जब आप अपनी सनातन संस्कृति के मूल्यों को समझेंगे अपने देवी देवताओं में विश्वास रखेंगे युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति को धारण करे इसी से विश्व में उनका सम्मान बढेगा क्योकि पूरा विश्व भारत की संस्कृति को अपनाने लग रहा है।
![Navratri festival: Life improves by assimilating religion: MLA Barauli](https://www.gyanjyotidarpan.com/wp-content/uploads/2023/10/22-Snp-1C.jpg)
![Navratri festival: Life improves by assimilating religion: MLA Barauli](https://www.gyanjyotidarpan.com/wp-content/uploads/2023/10/22-Snp-1A.jpg)
![Navratri festival: Life improves by assimilating religion: MLA Barauli](https://www.gyanjyotidarpan.com/wp-content/uploads/2023/10/22-Snp-1-1.jpg)
योगेश पाल अरोड़ा, तरुण देवीदास, पार्षद हरिप्रकाश सैनी, तरुण गोयल सीटू, सुधीर गोयल, विक्रांत कुच्छल वेद कुच्छल, राजकुमार गोयल, नरेश चेन्नई वाले आदि शोभा यात्रा में माता को प्रणाम किया और शोभा यात्रा को रवानगी दी। सिद्ध पीठ श्री देवी माता चिटाने वाली शहर सोनीपत के प्रधान महेश गोयल ने कहा कि यह माता की अपनी महिमा है। सभी सहयोगी संस्थाओं और सेवा में लगे श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। यह मातृशक्ति की अपनी कृपा है जो काम अपने भक्तों से करवा लेती है। हम तो इसके के चरणों की धूल हैं। पंडित राजेश सौनक, अमित सौनक ने महाआरती करवाई मंत्रोच्चारण किये। लगभग तीन घंटे की शोभायात्रा के बाद माता मंदिर में अपने स्थान पर विराजमान हुई।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.