हरियाणा विधानसभा चुनाव: BJP की पहली लिस्ट जारी, 25 नए चेहरे और 8 महिलाओं को मिली टिकट; 9 विधायकों की टिकट कटी, नूंह की सीटें होल्ड

मुख्यमंत्री नायब सैनी को करनाल की बजाय कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, अनिल विज को अंबाला कैंट से टिकट दी गई है। हालांकि, भाजपा ने रानियां सीट से बिजली मंत्री रणजीत चौटाला और राज्य मंत्री विशंभर वाल्मीकि का टिकट काट दिया है। इसके अलावा, 9 अन्य विधायकों की टिकट भी कट गई है।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): हरियाणा में BJP ने बुधवार, 4 सितंबर को विधानसभा चुनाव के लिए 90 में से 67 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में 17 वर्तमान विधायकों और 8 मंत्रियों को दोबारा टिकट दी गई है। पहली सूची में 8 महिलाओं को भी शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी को करनाल की बजाय कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, अनिल विज को अंबाला कैंट से टिकट दी गई है। हालांकि, भाजपा ने रानियां सीट से बिजली मंत्री रणजीत चौटाला और राज्य मंत्री विशंभर वाल्मीकि का टिकट काट दिया है। इसके अलावा, 9 अन्य विधायकों की टिकट भी कट गई है।

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक चरण में 5 अक्टूबर को मतदान होगा और परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। 2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने जननायक जनता पार्टी (JJP) के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई थी।

लिस्ट की मुख्य बातें

  • हिसार से नवीन जिंदल परिवार की टिकट की दावेदारी को झटका, मौजूदा विधायक मंत्री कमल गुप्ता को फिर से टिकट।
  • भाजपा ने 2 विधायकों की सीटें बदलीं, रणबीर गंगवा को नलवा की बजाय बरवाला और लक्ष्मण यादव को कोसली की बजाय रेवाड़ी से टिकट।
  • अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा को कालका से उम्मीदवार बनाया गया।
  • रतिया से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को टिकट, जिनकी सिरसा से लोकसभा चुनाव में टिकट कटी थी।
  • JJP से भाजपा में आए देवेंद्र बबली, राज कुमार गौतम, और अनूप धानक को टिकट।
  • महम से पूर्व भारतीय कबड्‌डी टीम के कप्तान दीपक हुड्‌डा को टिकट।
  • 5 नेताओं के परिवार के सदस्यों को टिकट, जिनमें भव्य बिश्नोई, श्रुति चौधरी, आरती राव, सुनील सांगवान और शक्ति रानी शर्मा शामिल हैं।
  • राज्यसभा सांसद कृष्ण पाल पंवार को भी उम्मीदवार बनाया गया।
Haryana Assembly Elections: BJP's first list released, 25 new faces and 8 women got tickets; Tickets of 9 MLAs canceled, Nuh seats held
हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की पहली लिस्ट।

हारे हुए नेताओं पर खेला दांव 
भाजपा ने 2019 में चुनाव हारे 3 उम्मीदवारों को फिर से टिकट दी है। इनमें नीलोखेड़ी से भगवान दास कबीरपंथी, नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु, और बादली से राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ शामिल हैं।

पहली लिस्ट में 25 नए चेहरे
BJP की लिस्ट में 25 नए चेहरों को जगह दी गई है। इनमें कालका से शक्ति रानी शर्मा, शाहबाद से सुभाष कलसाना, पिहोवा से सरदार कमलजीत सिंह अजराना, और करनाल से जगमोहन आनंद प्रमुख हैं।

इन सीटों पर टिकट पर फंसा पेंच 
भाजपा ने इन 23 सीटों पर टिकट होल्ड कर ली है। इनमें नारायणगढ़, पुंडरी, असंध, गन्नौर, राई, बरौदा, जुलाना, नरवाना (SC), डबवाली, सिरसा, ऐलनाबाद, रोहतक, महेंद्रगढ़, नारनौल, बावल (SC), पटौदी (SC), नूंह, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, हथीन, होडल (SC), फरीदाबाद एनआईटी और बड़खल शामिल हैं।

सिरसा सीट और अन्य महत्वपूर्ण सीटें
भाजपा ने सिरसा सीट पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया, जो कि हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा के लिए छोड़ी जा सकती है। इसके अलावा, 23 अन्य सीटों पर भी टिकट होल्ड पर हैं, जिनमें नूंह जिले की तीनों सीटें शामिल हैं, जहां भाजपा को लेकर नाराजगी है।

नूंह जिले की स्थिति
भाजपा ने नूंह जिले की तीनों मुस्लिम बहुल सीटों पर टिकट होल्ड कर दी हैं। जुलाई 2023 में हुई हिंसा के बाद यहां भाजपा के प्रति लोगों में नाराजगी है। 2019 और लोकसभा चुनाव में भी यहां कांग्रेस को बढ़त मिली थी।

Connect with us on social media

Comments are closed.