हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा नेता जीएल शर्मा ने कांग्रेस जॉइन की, 250 पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता भी साथ आए

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग परेशान है। युवा बेरोजगारी से, किसान उचित दाम न मिलने से, और महिलाएं सुरक्षा व महंगाई से त्रस्त हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस सरकार बनने पर हर वर्ग की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Title and between image Ad

चंडीगढ़, (अजीत कुमार): हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता और गुरुग्राम से ब्राह्मण समाज के प्रमुख नेता जीएल शर्मा ने रविवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनके साथ भाजपा और विभिन्न संगठनों के 250 से अधिक पदाधिकारियों और हजारों कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान की उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी शामिल रहे और कांग्रेस में शामिल होने वालों का स्वागत किया।

जीएल शर्मा, जो हरियाणा सरकार में डेयरी विकास निगम के चेयरमैन रह चुके हैं, ने कांग्रेस में वापसी को सही फैसला बताया। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से कांग्रेस मजबूत होगी और भाजपा को सत्ता से बाहर करने का अभियान और तेज होगा। उन्होंने सभी नए नेताओं को कांग्रेस में पूरा सम्मान और स्थान देने का आश्वासन दिया।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग परेशान है। युवा बेरोजगारी से, किसान उचित दाम न मिलने से, और महिलाएं सुरक्षा व महंगाई से त्रस्त हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस सरकार बनने पर हर वर्ग की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

कार्यक्रम में गुड़गांव, झज्जर, और रोहतक से भाजपा और अन्य पार्टियों के कई प्रमुख नेता कांग्रेस में शामिल हुए। इन नेताओं में महेश वशिष्ठ, प्रवीण मुद्गिल, बेनि प्रसाद गौड़, अजीत भारद्वाज, और सुखबीर कटारिया प्रमुख थे। इसके साथ ही विभिन्न संगठनों से जुड़े कई अन्य नेताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली, जिसमें भाजपा के कई आईटी और सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के सदस्य भी शामिल थे।

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं का कहना है कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो 36 बिरादरी को साथ लेकर चल सकती है। इस मौके पर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य हरियाणा को फिर से विकास, रोजगार और निवेश में अग्रणी बनाना है।

Connect with us on social media
Leave A Reply