दीपावली महोत्सव: श्रीराम के जीवन से प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत
कार्यक्रम में कुछ बच्चों ने श्री राम और रामायण से जुड़े नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए। भगवान राम, माता सीता और हनुमान जी के आदर्शों को प्रदर्शित करते हुए भाषण और काव्य पाठ किया गया।

सोनीपत, अजीत कुमार: प्रयास जूनियर स्कूल में दीपावली का त्यौहार के उपलक्ष्य में मंगलवार को नन्हें कलाकारों ने मर्यादा पुरुषोतम श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में कुछ बच्चों ने श्री राम और रामायण से जुड़े नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए। भगवान राम, माता सीता और हनुमान जी के आदर्शों को प्रदर्शित करते हुए भाषण और काव्य पाठ किया गया। बच्चों ने अपने नृत्य और नाटकों के माध्यम से दीपावली के महत्व को दर्शाया, जिससे सभी उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
कार्यक्रम के अंत में, विद्यालय के प्रबंधक संचालक अमित बत्रा और संचालिका रुचिका बत्रा ने बच्चों को उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया। संदेश में कहा कि विद्यालय द्वारा आयोजित ये प्रतियोगिताएं बच्चों में त्योहारों के प्रति नई उमंग पैदा कर रही हैं और उन्हें त्योहारों का वास्तविक अर्थ समझाती हैं। इस तरह के आयोजन बच्चों के अंदर रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।
उन्होंने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेताओं की घोषणा की और उन्हें प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर प्रोत्साहित किया। साथ ही, उन्होंने सभी विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस उत्सव ने बच्चों के मन में त्योहारों के प्रति विशेष आनंद और समझ पैदा की।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.