रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी पर विवादित बयान: जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बनाई गई हैं, वैसे ही कालकाजी की सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।”विपक्ष ने जताई कड़ी आपत्ति
यह बयान वायरल हो गया, जब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया। पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की मानसिकता का प्रतीक बताया।
![Title and between image Ad](https://www.gyanjyotidarpan.com/wp-content/uploads/2023/05/Weight-Loss-Ajeet-add.jpg)
दिल्ली चुनाव, अजीत कुमार: भाजपा के कालकाजी से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने एक जनसभा के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक बयान दिया। बिधूड़ी ने कहा, “जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बनाई गई हैं, वैसे ही कालकाजी की सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।”
यह बयान वायरल हो गया, जब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया। पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की मानसिकता का प्रतीक बताया।
यह बदतमीज़ी सिर्फ़ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह है इसके मालिकों की असलियत।
उप्पर से ले कर नीचे तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्कार आपको भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएँगे। pic.twitter.com/I91ps4IyxQ— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) January 5, 2025
बिधूड़ी का विवादित इतिहास
रमेश बिधूड़ी विवादित बयानों को लेकर पहले भी चर्चा में रह चुके हैं। 21 सितंबर 2023 को संसद के विशेष सत्र में उन्होंने BSP सांसद दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर भाजपा ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। दानिश अली ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
कालकाजी सीट पर मुकाबला तगड़ा
कालकाजी विधानसभा सीट पर भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को आम आदमी पार्टी की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ उतारा है। इस सीट पर कांग्रेस ने अलका लांबा को उम्मीदवार बनाया है।
दिल्ली चुनाव का समीकरण
आम आदमी पार्टी (AAP): सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
कांग्रेस: अब तक 48 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है।
भाजपा: पहली लिस्ट में 29 उम्मीदवार घोषित किए हैं, जिनमें 16 नए चेहरे शामिल हैं।
चुनाव की तारीखों का जल्द ऐलान
दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग जनवरी के दूसरे हफ्ते में तारीखों का ऐलान कर सकता है। पिछली बार AAP ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई थी, 70 में से 62 सीटें जीतकर। भाजपा और कांग्रेस दोनों इस बार सशक्त चुनावी रणनीतियों के साथ आम आदमी पार्टी को चुनौती देने की तैयारी में हैं।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.