हरियाणा चुनाव में मजबूत होती कांग्रेस : अहीरवाल में कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती, 100 से अधिक इनेलो और जेजेपी नेताओं को पार्टी में किया शामिल
भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चौधरी उदयभान ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें पूर्ण मान-सम्मान देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राव दानसिंह भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
- 25 रिटायर्ड प्रिंसिपल और 27 रिटायर्ड प्रोफेसर्स ने भी ज्वाइन की कांग्रेस
चंडीगढ़, (अजीत कुमार): अहीरवाल क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। आज, करीब 100 इनेलो और जेजेपी पदाधिकारी, चेयरमैन, पार्षद, पूर्व पार्षद, सरपंच और पूर्व सरपंच कांग्रेस में शामिल हुए। इनके साथ ही 25 रिटायर्ड प्रिंसिपल और 27 रिटायर्ड प्रोफेसरों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चौधरी उदयभान ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें पूर्ण मान-सम्मान देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राव दानसिंह भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख नेता
राव होशियार सिंह (इनेलो उपाध्यक्ष, नारनौल), राजकुमार (जिला प्रधान लीगल सैल इनेलो, महेंद्रगढ़), ऐडवोकेट आलोक यादव (जोनल प्रभारी इनेलो नारनौल), हरिश झाबुआ (पूर्व बावल हलका अध्यक्ष इनेलो), मछंदर सिंह (पूर्व प्रत्याशी बसपा बावल विधानसभा), जगदीश यादव (पूर्व चेयरमैन जिला परिषद, महेंद्रगढ़), बलीराम (चेयरमैन सेंट्रल बैंक महेंद्रगढ़), और अन्य।
रिटायर्ड प्रिंसिपल और प्रोफेसरों की सूची
डॉ. राजेश गोयल, डॉ. सुमेर सिंह यादव, आर.सी. शर्मा, डॉ. नरेश यादव, विजय सिंह यादव, और अन्य गणमान्य रिटायर्ड शिक्षाविद भी कांग्रेस में शामिल हुए।
इस सामूहिक जुड़ाव से कांग्रेस को अहीरवाल क्षेत्र में और मजबूती मिलने की उम्मीद है, जो आगामी चुनावों में पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
Comments are closed.