चंडीगढ़: हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया, अनिल विज को बिजली और परिवहन मंत्रालय
शपथ ग्रहण के चौथे दिन, रविवार देर रात सभी 14 मंत्रियों के पोर्टफोलियो का ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह, वित्त, एक्साइज और टैक्सेशन समेत 13 से अधिक महत्वपूर्ण मंत्रालय अपने पास रखे हैं।

चंडीगढ़, (अजीत कुमार): हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। शपथ ग्रहण के चौथे दिन, रविवार देर रात सभी 14 मंत्रियों के पोर्टफोलियो का ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह, वित्त, एक्साइज और टैक्सेशन समेत 13 से अधिक महत्वपूर्ण मंत्रालय अपने पास रखे हैं।

अनिल विज को बिजली, परिवहन और लेबर मंत्रालय सौंपा गया है। विपुल गोयल, आरती राव, कृष्ण कुमार बेदी, श्याम सिंह राणा और गौरव गौतम को 3-3 मंत्रालय दिए गए हैं, जबकि महिपाल ढांडा, डॉ. अरविंद शर्मा और राव नरबीर सिंह को 4-4 विभाग मिले हैं। कृष्णलाल पंवार, रणबीर गंगवा, श्रुति चौधरी और राजेश नागर को 2-2 मंत्रालय दिए गए हैं।

अन्य प्रमुख मंत्रियों में विपुल गोयल को अर्बन लोकल बॉडीज, आरती राव को स्वास्थ्य और गौरव गौतम को खेल मंत्रालय दिया गया है। महिपाल ढांडा को शिक्षा, श्याम सिंह राणा को कृषि, और कृष्णलाल पंवार को पंचायत मंत्रालय मिला है।

17 अक्टूबर को पंचकूला में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनके 13 मंत्रियों ने शपथ ली थी। मंत्रियों के विभागों का बंटवारा 2 दिनों की केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद किया गया।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.