चंडीगढ़: एनहांसमेंट वसूली और अपराध पर कांग्रेस का रुख; मांगों पर विचार करेगी कांग्रेस सरकार: हुड्डा

हुड्डा ने बढ़ते अपराध पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में फायरिंग, फिरौती, लूट, डकैती, हत्या और रेप जैसी घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे आम लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। अकेले हिसार में 4 दिनों में 3 व्यापारियों से 9 करोड़ की फिरौती मांगी गई है। केंद्र सरकार ने हरियाणा को सबसे असुरक्षित राज्य माना है।

Title and between image Ad
  • बार-बार एनहांसमेंट वसूली से परेशान शहरवासियों की मांगों पर विचार करेगी कांग्रेस सरकार – हुड्डा
  • फायरिंग, फिरौती, लूट, डकैती, हत्या व रेप जैसी वारदातें बनीं लोगों की दिनचर्या का हिस्सा – हुड्डा
  • जनता के जानमाल की सुरक्षा करने में नाकाम बीजेपी को सत्ता में रहने का नहीं अधिकार – हुड्डा

चंडीगढ़, (अजीत कुमार): पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एनहांसमेंट वसूली से परेशान शहरवासियों की समस्याओं पर कांग्रेस सरकार बनने पर विचार करने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मंदी, महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही जनता पर अतिरिक्त बोझ डालना अनुचित है और बीजेपी सरकार इस दर्द को अनदेखा कर रही है। आज बहादुरगढ़ सेक्टर 2, 9 और 9ए के निवासियों ने हुड्डा को ज्ञापन सौंपा।

हुड्डा ने बढ़ते अपराध पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में फायरिंग, फिरौती, लूट, डकैती, हत्या और रेप जैसी घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे आम लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। अकेले हिसार में 4 दिनों में 3 व्यापारियों से 9 करोड़ की फिरौती मांगी गई है। केंद्र सरकार ने हरियाणा को सबसे असुरक्षित राज्य माना है।

व्यापारी वर्ग भी लगातार धमकियों, फिरौती और फायरिंग की घटनाओं का शिकार हो रहा है। लोगों के जानमाल की सुरक्षा करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन बीजेपी इसमें पूरी तरह विफल रही है। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर हरियाणा को सुरक्षित बनाने के लिए अपराध का सफाया किया जाएगा।

Connect with us on social media
Leave A Reply