भाजपा ने कुरुक्षेत्र से किया चुनावी अभियान का आगाज: आज तक के किसानों के आबियाने के 133 करोड़ का बकाया माफी का किया ऐलान
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिसार, रोहतक, फतेहाबाद और सिरसा सहित कुछ जिलों के किसानों की 137 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि अगले सप्ताह के अंदर उनके बैंक खाते में भेज दी जाएगी। सैनी ने कहा कि कांग्रेस वाले झूठा प्रचार कर जनता को गुमराह कर रहे हैं, जबकि भाजपा सरकार ही सच्ची हितैषी है।
- आज तक के किसानों के आबियाने के 133 करोड़ का बकाया माफी का किया ऐलान
- अब तक 14 फसल हम एमएसपी पर खरीदते रहे हैं, लेकिन अब से 10 नई कुल 24 फसलें (जिन 24 फसलों को केंद्र सरकार एमएसपी पर खरीदती है) हरियाणा सरकार एमएसपी पर खरीदेगी
- 2023 से पहले फसलों के प्राकृतिक आपदा से खऱाबे के 137 करोड़ रूपये एक सप्ताह में दे दिए जाएंगे
- 27 जून को घोषणा की थी कि 31 दिसंबर, 2023 तक आवेदन करने वाले सभी किसानों को ट्यूबवैल कनेक्शन दिए जाएंगे
- 19 जुलाई को पुराने ट्यूबवैल के खराब होने पर दोबारा किसी और जगह पर बोर करना पड़ता हैं, उन ट्यूबवैलों पर सौर ऊर्जा की शर्त को हटा दिया गया
- किसान जिनके ट्रांसफार्मर बिजली निगमों द्वारा लगाए गए हैं,के खराब होने पर ये ट्रांसफार्मर बिजली निगमों द्वारा अपने खर्चे पर बदले जाएंगे और किसानों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा
- ट्यूबवैल के लिए 3 स्टार मोटर बेचने वाली देशभर की सभी कंपनियांविभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकेंगी
- किसान किसी भी कंपनी की 3 स्टार मोटर खरीद पाएंगे
- म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की कई ऐतिहासिक घोषणाएं
- किसानों की बल्ले_बल्ले, हरियाणा में सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जाएंगी, किसानों का 133 करोड़ से ज्यादा बकाया माफ
- रुका हुआ 137 करोड रुपये मुआवजा अगले सप्ताह किसानों के बैंक खाते में भेजेंगे
- सभी फसलें एमएसपी पर खरीदने वाला पहला राज्य बना हरियाणा
- कुरुक्षेत्र की धरती से सीएम ने शंख बजाकर किया विधानसभा चुनावी युद्ध का आगाज
कुरुक्षेत्र, (अजीत कुमार): भारतीय जनता पार्टी ने कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक धरती से रविवार को शंख बजाकर विधानसभा चुनावी युद्ध का आगाज कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कई ऐतिहासिक घोषणाएं करते हुए किसानों के हित में बड़े फैसले लिए।
किसानों के लिए बड़ा ऐलान: सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जाएंगी
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घोषणा की कि हरियाणा के किसानों की सभी फसलें अब एमएसपी पर खरीदी जाएंगी, जिससे हरियाणा ऐसा पहला राज्य बन गया है जहां यह व्यवस्था लागू होगी। उन्होंने किसानों की बल्ले-बल्ले करते हुए आबियाने के 133 करोड़ 55 लाख 48 हजार रुपये का बकाया भी माफ कर दिया।
किसानों को मुआवजा और कर्ज माफी
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिसार, रोहतक, फतेहाबाद और सिरसा सहित कुछ जिलों के किसानों की 137 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि अगले सप्ताह के अंदर उनके बैंक खाते में भेज दी जाएगी। सैनी ने कहा कि कांग्रेस वाले झूठा प्रचार कर जनता को गुमराह कर रहे हैं, जबकि भाजपा सरकार ही सच्ची हितैषी है।
विकास कार्यों का उल्लेख
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने हर विधानसभा में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए हैं और सितंबर तक हर विधानसभा में 10 करोड़ रुपये तक के काम पूरे कर लिए जाएंगे।
थानेसर हल्के में 5 हजार करोड़ का विकास
जनसभा के संयोजक एवं राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि पिछले 10 सालों में थानेसर हल्का के विकास पर 5 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट खर्च हुआ है। इस हल्का की एक बड़ी मांग बाईपास की भारतमाला 2 में पूरी हो जाएगी।
ट्रांसफार्मर बदलने पर किसानों से खर्च नहीं लिया जाएगा
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि खेत में ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर खराब होने पर उसे बदलने का खर्च किसानों से नहीं लिया जाएगा।
सभी किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन मिलेंगे
सैनी ने घोषणा की कि 31 दिसंबर 2023 तक आवेदन करने वाले सभी किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे।
थ्री स्टार मोटर बनाने वाली सभी कंपनियां पैनल में होंगी
किसानों की मांग पर थ्री स्टार मोटर बनाने वाली सभी कंपनियों को हरियाणा सरकार के पैनल में शामिल किया जाएगा।
नौकरियों के दलालों को खत्म किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले नौकरियों में दलाली चलती थी, जिसे भाजपा सरकार ने खत्म किया। अब बिना पर्ची बिना खर्ची 1 लाख 45 हजार युवाओं को नौकरी दी गई है।
जनता के सामने कांग्रेस को देना होगा हिसाब
मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को जनता के सामने अपने कारनामों का हिसाब देना होगा। भाजपा ने किसानों की जमीन की रक्षा की है और भ्रष्टाचारियों को खत्म किया है।
महत्वपूर्ण घोषणाएं:
ट्रांसफार्मर बदलने पर खर्च माफी: खेत में ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर बदलने का खर्च अब किसानों से नहीं लिया जाएगा।
ट्यूबवेल कनेक्शन: 31 दिसंबर 2023 तक सभी किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे।
थ्री स्टार मोटर कंपनियां: सभी थ्री स्टार मोटर बनाने वाली कंपनियों को पैनल में शामिल किया जाएगा।
नौकरियों में पारदर्शिता: भाजपा सरकार ने नौकरियों में दलाली खत्म कर 1 लाख 45 हजार युवाओं को नौकरियां दीं।
Comments are closed.