AAP की चौथी और अंतिम लिस्ट जारी: 70 उम्मीदवार घोषित, 26 विधायकों के टिकट कटे
तीसरी लिस्ट में नजफगढ़ से तरुण यादव को टिकट दिया गया। यह सीट पहले मंत्री कैलाश गहलोत के पास थी, जिन्होंने AAP छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।

नई दिल्ली, अजीत कुमार: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चौथी और आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 38 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। प्रमुख चेहरों में अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली, आतिशी कालकाजी, सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश और सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़ेंगे।
70 प्रत्याशियों के नाम घोषित:
AAP ने 21 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच कुल 4 सूची जारी कर 70 उम्मीदवारों के नाम तय किए। 26 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए। 4 विधायकों की सीट बदली गई। मनीष सिसोदिया अब पटपड़गंज से जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे। दुर्गेश पाठक को करावल नगर से हटाकर राजेंद्र नगर से टिकट दिया गया।
13 दिसंबर: तीसरी लिस्ट में सिर्फ 1 नाम
तीसरी लिस्ट में नजफगढ़ से तरुण यादव को टिकट दिया गया। यह सीट पहले मंत्री कैलाश गहलोत के पास थी, जिन्होंने AAP छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।
9 दिसंबर: दूसरी लिस्ट में 20 नाम
दूसरी सूची में 17 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए। चर्चित चेहरों में तिमारपुर के दिलीप पांडेय का टिकट कटकर भाजपा से आए सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू को मिला।
21 नवंबर: पहली लिस्ट में 11 नाम
पहली सूची में कांग्रेस और भाजपा से आए नेताओं को प्राथमिकता दी गई। कांग्रेस से आए जुबैर चौधरी, वीर सिंह धींगान और सुमेश शौकीन को टिकट मिला।
दिल्ली सरकार में हालिया बड़े बदलाव:
केजरीवाल जेल से रिहा:
शराब नीति मामले में जेल में 156 दिन बिताने के बाद केजरीवाल ने 17 सितंबर को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया।
आतिशी बनीं मुख्यमंत्री:
आतिशी ने 21 सितंबर को दिल्ली की पहली युवा महिला मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
चुनाव की तैयारी:
दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग जल्द चुनाव प्रक्रिया शुरू करेगा।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.