आप का प्रदर्शस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन: विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी का शंखनाद; हरियाणा में बदलाव की हुंकार, आप ने किया पोस्टर लॉंच

डॉ. पाठक ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि "अरविंद केजरीवाल को जेल में क्यों रखा है और उन्होंने क्या अपराध किया है?" उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई, जिससे उन्हें विभिन्न राज्यों में समर्थन मिला। अब हरियाणा में भी यही समर्थन मिलेगा और इस बार चुनाव में बड़ा बदलाव होगा।

Title and between image Ad
  • शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर हरियाणा के सभी बड़े नेताओं को बहस की चुनौती : संदीप पाठक
  • अगले 100 दिन में सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी है और हरियाणा में बड़ा बदलाव लाना है: डॉ. संदीप पाठक
  • कल से ही हर गांव में बदलाव जनसंवाद की शुरूआत करें: डॉ. संदीप पाठक
  • हरियाणा अरविंद केजरीवाल की जन्मभूमि यहां की जनता भी उनको आशीर्वाद देगी: डॉ. संदीप पाठक
  • आम आदमी पार्टी का हरेक कार्यकर्ता एक एक बूथ को मजबूत करने के लिए काम कर रहा: डॉ. सुशील गुप्ता
  • अपने बूथ को मजबूत करने के लिए जुट जाएं और विधानसभा चुनावों में सरकार बनाने का काम करें: डॉ. सुशील गुप्ता
  • हरियाणा में आम आदमी पार्टी तीसरी बड़ी ताकत, जनता खुली बाहों से स्वागत करने के लिए तैयार: अनुराग ढांडा
  • आज हरियाणा में इनेलो और जेजेपी का टिकट लेने वाले नहीं: अनुराग ढांडा

करनाल, (अजीत कुमार): आम आदमी पार्टी (AAP) का प्रदर्शस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को करनाल में आयोजित किया गया। प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने की। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा में सरकार बनाने का संकल्प लिया। ‘बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लायेंगे केजरीवाल’ पोस्टर भी लांच किया गया।

AAP's demonstration level worker conference: Aam Aadmi Party's conch sound for assembly elections; Noise for change in Haryana, AAP launches poster
करनाल: आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन।

बदलाव की आवश्यकता पर जोर
डॉ. संदीप पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी संघर्ष की पार्टी है और इसके कार्यकर्ता सच्चे देशभक्त हैं। उन्होंने कहा, “यदि देश में कोई सच्चा देशभक्त है तो वो आप लोग हो।” उन्होंने हरियाणा में सत्ता परिवर्तन की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा और जजपा को मौका दिया लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। अब समय है बदलाव का, और वह बदलाव केवल अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ला सकते हैं।

AAP's demonstration level worker conference: Aam Aadmi Party's conch sound for assembly elections; Noise for change in Haryana, AAP launches poster
करनाल: आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन।

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सवाल
डॉ. पाठक ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि “अरविंद केजरीवाल को जेल में क्यों रखा है और उन्होंने क्या अपराध किया है?” उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई, जिससे उन्हें विभिन्न राज्यों में समर्थन मिला। अब हरियाणा में भी यही समर्थन मिलेगा और इस बार चुनाव में बड़ा बदलाव होगा।

AAP's demonstration level worker conference: Aam Aadmi Party's conch sound for assembly elections; Noise for change in Haryana, AAP launches poster
करनाल: आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन।

व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश के राजनीतिक परिदृश्य में व्यवस्था परिवर्तन के लिए जानी जाती है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने बिजली और पानी की 24 घंटे फ्री व्यवस्था की और युवाओं के बेहतर भविष्य की लड़ाई लड़ रही है।

संघर्ष और सफलता की कहानी
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संघर्ष और मेहनत से ही पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी को खुले दिल से स्वीकारने के लिए तैयार है।

हरियाणा में बड़ा बदलाव
इस सम्मेलन ने स्पष्ट कर दिया कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में बड़ा बदलाव लाने के लिए पूरी तरह तैयार है और जनता के बीच जाकर इस संदेश को फैलाने के लिए तत्पर है।

 

Connect with us on social media
Leave A Reply