MS Dhoni Retired: महेंद्र सिंह धोनी हुए क्रिकेट से रिटायरमेंट, अमित शाह और सचिन तेंदुलकर ने ट्वीटर पर कुछ यूँ दी विदाई

भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) के इतिहास में सबसे सफल कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने खेल के सभी फॉर्मेट से संन्यास (Retirement) लेने की घोषणा कर दी है।

Title and between image Ad

नई दिल्ली जीजेडी न्यूज़

भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) के इतिहास में सबसे सफल कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने खेल के सभी फॉर्मेट से संन्यास (Retirement) लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के माध्यम से रिटायरमेंट लेने की इच्छा जाहिर की है। धोनी लिखा कि “आपके प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे 1929 (शाम 7:29) बजे से मुझे सेवानिवृत्त मानें।” इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी अपने बेहद सफल क्रिकेट कैरियर को यही समाप्त किया जिसमें उन्होंने भारतीय टीम को दो विश्व कप में अहम जीत दिलाई थी। जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पोस्ट की, तुरंत ट्विटर पर लाखों प्रशंसकों ने इस महान विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए अपना प्यार और सम्मान व्यक्त करना शुरू कर दिया।

 

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा कि ‘भारतीय क्रिकेट में आपका बहुत योगदान है। 2011 का विश्व कप आपके साथ जीतना मेरे जीवन का सबसे अच्छा बेहतरीन पल रहा।आपको और आपके परिवार को आपकी दूसरी पारी के लिए बहुत शुभकामनाएं।’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी महेंद्र सिंह धोनी के योगदान के लिए ट्वीट किया- मैं दुनिया भर में लाखों क्रिकेट प्रशंसकों में शामिल हूं जो भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी के योगदान के लिए आपको धन्यवाद देता हूँ। आपके शांत स्वभाव ने भारत के लिए कई गर्मजोशी भरे पल दिए। उनकी कप्तानी में भारत को अलग-अलग टूर्नामेंट में दो बार विश्व चैंपियन का ताज अपने नाम किया।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक और ट्वीट में लिखा-  एमएस धोनी ने क्रिकेट की अपनी इस अनूठी कार्यशैली के जरिये लाखों लोगों को अपनी और आकर्षित किया। मुझे ये उम्मीद करता हूँ कि वह आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट को मजबूत करने में अपना योगदान हमेशा देते रहेंगे। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूँ। पूरी दुनिया क्रिकेट में हेलीकॉप्टर शॉट को बहुत मिस करेगी माही !

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी ट्वीट किया है  ‘आपके जादू के लिए शुक्रिया एमएस धोनी।’   

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने कहा- विदाई आपको कप्तान एमएस धोनी, आपके सभी भविष्य के प्रयासों के लिए आपको शुभकामनाएं।

 

एमएस धोनी हेलीकॉप्टर शॉट के लिए जाने जाने वाले गैर पारंपरिक बल्लेबाज 2004-2005 में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के साथ भारतीय टीम का हिस्सा बने थे। दोस्तों आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को हेलीकॉप्टर शॉट का जन्मदाता भी कहा जाता है।सीरीज में उनका प्रदर्शन औसत होने के बावजूद उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ ODI Series के लिए फिर चुन लिया गया। विशाखापट्टनम में हुए पाकिस्तान के खिलाफ अपने दूसरे एक ODI मैच में उन्होंने 148 रनों की धुआंधार बल्लेबाजी करके अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने आने की जोरदार घोषणा कर दी थी।

इस 39 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने 2014 में टेस्ट से सन्यास ले लिया था। पिछले साल हुए ODI World Cup में न्यूजीलैंड के हाथों भारत के सेमीफाइनल में शिकस्त के बाद से वे आराम कर रहे थे।

Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े Gyan Jyoti Darpan

Connect with us on social media
2 Comments
  1. sex hattı says

    basakrnek kemalrana kemalyazgan5 batuhan727 forsduo forover1907

  2. deneme bonusu veren siteler says

    sitenizde yer alan icerikler cok guzel

Comments are closed.