सोनीपत: जब तक सृष्टि रहेगी तब तक महर्षि वाल्मीकि का नाम रहेगा: संजय

संजय बड़वासनिया ने महर्षि वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया और कहा कि हमें धर्म की रक्षा करनी चाहिए तथा आज के समय में धर्म विरोधी ताकतों का विरोध करना चाहिए। उन्होंने समाज हित में कार्य करने और माता-पिता की सेवा करने पर जोर दिया।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): सोनीपत के गांव किलोहडद में महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने ग्रामीणों के साथ गुरुवार को भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि का नाम तब तक लिया जाएगा जब तक यह सृष्टि रहेगी तब तक भगवान राम और महर्षि वाल्मीकि का नाम रहेगा।

संजय बड़वासनिया ने महर्षि वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया और कहा कि हमें धर्म की रक्षा करनी चाहिए तथा आज के समय में धर्म विरोधी ताकतों का विरोध करना चाहिए। उन्होंने समाज हित में कार्य करने और माता-पिता की सेवा करने पर जोर दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि भगवान राम ने अपने पिता के वचन की खातिर 14 वर्ष का वनवास भोगा और धर्म के लिए संघर्ष किया। आज हमें भी समाज में फैली बुराइयों भ्रष्टाचार, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, युवाओं में नशे की बढ़ती लत के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए। कार्यक्रम में जसवंत, प्रदीप, संदीप, राजवीर, रोहतास, कुलदीप सहित समाज के प्रतिनिध सदस्य उपस्थित रहे।

 

Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े Gyan Jyoti Darpan

Connect with us on social media
Leave A Reply