सोनीपत: मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में विकास पथ पर दौड़ेगा हरियाणा: निखिल मदान

विधायक दल की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नायब सिंह सैनी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। विधायक निखिल मदान ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं दी।

Title and between image Ad
  • नायब सिंह सैनी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुनने पर दी बधाई   

सोनीपत, (अजीत कुमार): भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पंच कमल पंचकूला में बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की गई । बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर देश के गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे।

विधायक दल की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नायब सिंह सैनी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। विधायक निखिल मदान ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं दी। निखिल मदान ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की 36 बिरादरी के आशीर्वाद से हरियाणा में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार  बनी है। नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार हरियाणा में विकास के नये आयाम स्थापित करेगी। युवाओं को बिना पर्ची बिना ख़र्ची के नौकरियाँ दी जायेंगी। ग़रीब मज़दूर किसान कमेरे वर्ग को उनका हक़ दिया जाएगा। विधायक निखिल मदान ने कल पंचकुला में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए सोनीपत वासियों को निमंत्रण भी दिया।

 

Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े Gyan Jyoti Darpan

Connect with us on social media
Leave A Reply