सोनीपत: नायब सैनी के नेतृत्व में बहेगी विकास की गंगा बहेगी: पवन खरखौदा

विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया है। नायब सैनी एक बार फिर गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पंचकूला स्थित पंचकमल में विधायक दल की बैठक हुई जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद थे।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): खरखौदा विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देकर विकास को चुना है। एक बार फिर नायब सैनी प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे और समान रूप से प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जाएंगे।

विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया है। नायब सैनी एक बार फिर गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पंचकूला स्थित पंचकमल में विधायक दल की बैठक हुई जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद थे।

विधायक पवन कहा कि भाजपा ने हमेशा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम किया है। भाजपा की नीतियां जनता की पसंद बन चुकी हैं। यही वजह है कि जनता ने इस बार फिर अपना आशीर्वाद देकर भाजपा की सरकार बनाने का काम किया है। 17 अक्टूबर को पंचकूला स्थित सेक्टर-5 के दशहरा ग्राउंट में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रदेश की जनता में भारी उत्साह है। शपथ ग्रहण समारोह में खरखौदा से भारी संख्या में नागरिक शामिल होंगे।

Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े Gyan Jyoti Darpan

Connect with us on social media
Leave A Reply