सोनीपत: एक नया रचा सोनीपत ने 4 सीट भाजपा ने जीती

सोनीपत में पहली बार भाजपा के खरखौदा से पवन खरखौदा जीते हैं, यहां पहली बार ही कमल खिला है। दूसरी बार राई से भाजपा की कृष्णा गहलावत, गन्नौर से निर्दलीय देवेंद्र कादियान, सोनीपत से भाजपा के निखिल मदान, गोहाना से भाजपा के डॉ अरविंद शर्मा, बरोदा से कांग्रेस के इंदु राज भालू जीते हैं।  

Title and between image Ad
  • कांग्रेस के खाते में एक, निर्दलीय एक, परिणाम चौंकाने वाले
  • भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में समीकरण पलट गए  

सोनीपत, (अजीत कुमार): हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले आए हैं, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में समीकरण पलट गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि जिला सोनीपत की छह विधान सभा सीटों में से चार भाजपा के खाते में गई और एक निर्दलीय उसे भी भाजपा के खाते की माना जा रहा है। केवल एक सीट बरोदा विधान सभा क्षेत्र की है जहां कांग्रेस इंदुराज भालू को जीत मिली है।

सोनीपत में पहली बार भाजपा के खरखौदा से पवन खरखौदा जीते हैं, यहां पहली बार ही कमल खिला है। दूसरी बार राई से भाजपा की कृष्णा गहलावत, गन्नौर से निर्दलीय देवेंद्र कादियान, सोनीपत से भाजपा के निखिल मदान, गोहाना से भाजपा के डॉ अरविंद शर्मा, बरोदा से कांग्रेस के इंदु राज भालू जीते हैं।

खरखौदा सीट पर बीजेपी के पवन खरखौदा 5635 जीत गए है। उन्हें 58084 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के जयवीर सिंह को 52449 वोट मिले है। राई सीट से भाजपा की कृष्णा गहलावत ने कांग्रेस के जय भगवान आंतिल को 4673 वोट से हराया है। कृष्णा गहलावत को 64614 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के जयभगवान को 59941 वोट मिले। गन्नौर सीट से आजाद उम्मीदवार देवेंद्र कादियान ने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 35209 वोट से हराया है। देवेंद्र कादियान को 77248 वोट मिले है। वहीं कुलदीप शर्मा को 42039 वोट मिले।

Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े Gyan Jyoti Darpan

Connect with us on social media
Leave A Reply