सोनीपत: राष्ट्रहित में गन्नौर हलके के विकास के लिए भाजपा को वोट दें: देवेंद्र कौशिक

भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक ने अपील करते हुए कहा कि 5 अक्टूबर, शनिवार को सभी लोग अपने घरों से बाहर निकलकर मतदान अवश्य करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Title and between image Ad

गन्नौर, (अजीत कुमार): भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक ने गन्नौर विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपील की है कि राष्ट्रहित और हलके के विकास के लिए अधिक से अधिक मतदान करें। उन्होंने कहा कि जनता का एक-एक वोट क्षेत्र की प्रगति और उन्नति के लिए महत्वपूर्ण है। भाजपा सरकार ने हमेशा सभी वर्गों—किसान, गरीब, युवा, और महिलाओं—के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई हैं।

भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक ने अपील करते हुए कहा कि 5 अक्टूबर, शनिवार को सभी लोग अपने घरों से बाहर निकलकर मतदान अवश्य करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा ने हरियाणा के लिए जो भी संकल्प लिए हैं, वे पूरे किए जाएंगे।

महिलाओं के लिए ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत 2100 रुपए, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, और होनहार बेटियों को स्कूटी देने की योजनाएं हैं। इसके अलावा, भाजपा सरकार ने बिना पर्ची और खर्ची के 2 लाख नौकरियां देने का वादा किया है, जिसे निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा।

देवेंद्र कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में महिलाएं सशक्त हुई हैं और बेटियों को सुरक्षा का माहौल मिला है। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी के बहकावे में न आएं और अपने वोट का सही उपयोग करें। हलके के विकास के लिए भाजपा को वोट दें।

Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े Gyan Jyoti Darpan

Connect with us on social media
Leave A Reply