सोनीपत: हरियाणा में तीसरी बार जनता भाजपा की सरकार बना रही है: नायब सैनी

जनता का समर्थन दर्शाता है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार में राई विधानसभा सीट भाजपा के खाते में नए कीर्तिमान के साथ जाएगी। आपकी सरकार में भागीदारी होगी।

Title and between image Ad

सोनीपत, (राजन गिल): हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि हरियाणा की जनता तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। तीसरी बार सरकार बनते ही दोबारा से किसान, मजदूर, महिला और युवा वर्ग का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेंगे।

बुधवार को उन्होंने दावा किया कि जनता का समर्थन दर्शाता है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार में राई विधानसभा सीट भाजपा के खाते में नए कीर्तिमान के साथ जाएगी। आपकी सरकार में भागीदारी होगी। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कांग्रेस नेता जसपाल आंतिल ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होकर उम्मीदवार कृष्णा गहलावत को समर्थन देने की अपील की।

Sonipat: People are forming BJP government for the third time in Haryana: Naib Saini
सोनीपत: जन संपर्क अभियान के लिए प्रचार अभियान में आए आला नेताओं का कार्यकर्ता स्वागत करते हुए।

मुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा किसान, मजदूर, महिला और युवा वर्ग के उत्थान को प्राथमिकता दी है और आगे भी विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली और जिलाध्यक्ष जसबीर दोदुवा ने भी राई क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की।

कृष्णा गहलावत ने जनसभा के बाद राई में तूफानी जनसंपर्क अभियान जारी रखा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वादा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं, और जनता को विपक्ष के भ्रष्टाचार को फिर से बढ़ावा देने का कोई इरादा स्वीकार नहीं होगा। जनता भाजपा को चुनकर विकास को प्राथमिकता देगी।

जनसभाओं के दौरान सरपंच धीर सिंह, हरिराम, रोहताश पहलवान, सतीश सरपंच, नवीन सरपंच, योगेश शर्मा, रघुनाथ, सहीराम, जयभगवान, अशोक वाल्मीकि, धर्मपाल, गंगाराम, जगदीश आदि उपस्थित रहे।

 

Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े Gyan Jyoti Darpan

Connect with us on social media
Leave A Reply